10 हजार से अधिक भक्तों ने ली खोपरा बर्फी की प्रसादी

सराफा का सार्वजनिक मंडल का 25 वर्षों से उपक्रम

* विज्ञान आधारित झांकी भी करती है आकर्षित
अमरावती/दि.16- सराफा स्थित सार्वजनिक दुर्गोत्सव मंडल में 25 वर्षों से जारी पंचमी से नवमी तक प्रसादी की परंपरा गुरुवार को कायम रही. खोपरा बर्फी का प्रसाद वितरण सहर्ष और माता रानी के जयकारे के साथ किया गया. अब रोजाना हजारो भाविकों के लिए नाना प्रकार के प्रसाद यहां वितरित किए जाएंगे.
गुरुवार को मां दुर्गा की आरती पश्चात प्रसादी वितरण का श्रीगणेश किया गया, तो अनेकानेक गणमान्य उपस्थित रहे. उनमें महानगर चेंबर अध्यक्ष सुरेश जैन, सचिव घनश्याम राठी, प्रेरणापुंज के संपादक अनिल मुनोत, विजय शेटे, मनोहर महाजन, लालचंद भंसाली, प्रवीण हरमकर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण माणिकपुरे, स्वागत अध्यक्ष जुगलकिशोर गट्टानी, महेश वर्मा, राजू बसंतवानी, अशोक राठी, खोलापुरी गेट की थानेदार सीमा दातालकर, राजेंद्र भंसाली, राजेंद्र पारेख, गोविंद दायमा, सीमेश श्रॉफ, दीपक डाबी, मनोज सेवक, नवल दायमा, विवेक चुटके, मोहन अग्रवाल, प्रवीण केसरवानी, प्रमोद वानखडे, घनश्याम वर्मा, रुपेश आलेकर, रितेश पांडे सहित मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का उत्साह से समावेश रहा.
सराफा मंडल अपनी विज्ञान आधारित झांकियों के लिए फेमस है. उसी प्रकार सामाजिक, सांस्कृतिक उपक्रमों में भी मंडल अग्रणी रहता आया है. इस वर्ष भी रोज हजारों दर्शनार्थी उमड रहे हैं. उनके लिए शुद्ध पेयजल के साथ ही अब नवमी तक रोज विविध प्रसाद उपलब्ध है. मंडल के पदाधिकारी भक्तिभाव से आराधना करने के साथ सेवा का भाव भी रखे हुए हैं. उसे क्रियान्वित कर रहे हैं.

Back to top button