स्वागत मंडल में देवी की प्रतिमा कर रही दत्तचित्त

सेवाभावी उपक्रमों की भरमार

* महिला श्रध्दालुओं का रोजाना गरबा रास भी होता है
अमरावती /दि.16- दीर्पाचन रोड स्थित राजापेठ चौक के स्वागत नवदुर्गोत्सव मंडल में अत्यंत चित्ताकर्षक देवी प्रतिमा श्रध्दालुओं को मुग्ध कर रही है. प्रतिमा के शिल्पी पवन श्रीवास है. पवन श्रीवास शहर के प्रसिध्द मूर्तिकार है. स्वागत मंडल ने दुर्गोत्सव के साथ- साथ विविध सामाजिक, सेवाभावी उपक्रम किए जाते हैं. उसी प्रकार मंडल की महिला सभासद रोजाना संध्या समय भक्तिभाव से गरबा रास कर देवी के चरणों में अपनी श्रध्दा अर्पित करती है.
शहर के प्रसिध्द उद्यमी आनंद बाबू भामोरे मंडल के अध्यक्ष हैं. दामोदर उजवणे उपाध्यक्ष, डा. गोपीचंद भामोरे कार्याध्यक्ष, इंजीनियर राजेन्द्र गुजर सचिव, प्रकाश मंजेलवार संगठक, राजेन्द्र महाजन प्रबंधक, सचिन पाठक सहसचिव, अमोल बहाले कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री विकास कपाटे, योगेश डबली, शंकर यादव, विनोद बंग, परीक्षित महाजन, अमित बहाले, विक्रम पाटिल, शशिकांत खरबडे, संजय टोकले, अतुल सावरकर, राकेश अग्रवाल, संजय नांदुरकर, तुषार उपरीकर, प्रमोद वेलकर, विकास यादव, कृष्णा यादव, अभिलाष समदुरकर, प्रणय थेटे, आयुष यादव, शेखर धवक, संतोष राठी, किरण मुले, सचिन जोग, प्रेम जोध, प्रथमेश उपरीकर, अनूप बच्चे, निशाद सिंह जोध, राजू कलंबे, विनोद वाके, शैलेश यादव सहित महिला मंडल, युवा मंडल का कार्यकारिणी में उत्साहपूर्ण सहभाग है. दुर्गोत्सव के कारण दीपार्चन रोड- राजापेठ चौक जगमगा उठा है. देर रात्रि तक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही दर्शनार्थियों की रेलचेल रहती है. इसी मार्ग के आगे कुल स्वामिनी अंबा-एकवीरा संस्थान होने से हजारों -लाखों की तादाद में भाविक उमडते हैं. मंडल के विनोद बंग ने बताया की रात्रि ठीक 9 बजे आरती होती है.

Back to top button