रायली प्लॉट में 59 वर्षों से दुर्गोत्सव अन्वरत

माता रानी के दरबार में कोई वीआईपी नहीं

वर्षभर चलते हैं सामाजिक उपक्रम, रोजाना उपवास का फराल वितरण
अमरावती/दि.16 – 1967 में स्थापित रायली प्लॉट नवदुर्गा महोत्सव समिति ने 60 वें वर्ष में पदार्पण कर लिया है. समिति के सामाजिक उपक्रम समस्त वर्ष चलते हैं. उसी प्रकार समिति का दृढ मत है कि, माता रानी के दरबार में कोई वीआईपी नहीं है. सभी भक्त एकसमान है. समता का भाव रायली प्लॉट महोत्सव समिति रखती है.
समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, कार्याध्यक्ष गौतम चोपडा, उपाध्यक्ष विलास लिखितकर, सचिव दिनेश शुक्ला, सहसचिव चंदन साहू, कोषाध्यक्ष सुशील लोहिया, सहकोषाध्यक्ष मोहन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री नंदकुमार कोंडालवार, अनिल चंदन, अभिजीत यादव, राजेंद्र दुबे, नारायणदास सोनी, जयराज नगरकर, अंकित पुरवार, मोनू गुप्ता सहित अनेकानेक कार्यकर्ताओं का मंडल के आयोजनों में अग्रणी योगदान रहा है.
अत्यंत चित्ताकर्षक सिंह सवार देवी प्रतिमा सभी को लुभा रही है. उसी प्रकार यहां रोजाना फराल का वितरण किया जाता है, ताकि भक्तों के उपवास और उपासना में खलल न पडे. उसी प्रकार नवमी के दिन टेबल-कुर्सी पर बैठाकर महाप्रसाद का आयोजन भी रायली प्लॉट मंडल की खूबी कह सकते हैं. मंडल के पदाधिकारी विभिन्न संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं से जुडे हैं. जिससे भी रायली प्लॉट में उत्सव का उल्लास बढ जाता है.

 

Back to top button