श्री शिवाजी महाविद्यालय की छात्राओं ने नमो कौशल विकास केंद्र का किया शैक्षणिक दौरा

वस्त्र उद्योग की कार्यप्रणाली, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की ली जानकारी

अमरावती/दि.17 – श्री शिवाजी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, अमरावती के गृह अर्थशास्त्र विभाग की ओर से महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी), नांदगांव पेठ स्थित नमो कौशल विकास केंद्र का शैक्षणिक दौरा किया गया. इस दौरे में विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वस्त्र उद्योग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र मेटे के मार्गदर्शन में गृह अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति वैद्य तथा प्रा. डॉ. नीता गिरी ने इस शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया. छात्राओं ने केंद्र के टेक्सटाइल विभाग का अवलोकन किया. इस दौरान उन्हें वस्त्र उद्योग की विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली, कौशल विकास तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी मिली. इस अवसर पर श्रीमती प्रेरणा पेठे और प्रशिक्षक देवानंद निकाळजे ने केंद्र में संचालित कार्यों एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी. इस उपक्रम के सफल आयोजन के लिए केंद्र के मुख्य अधिकारी अजित पाटील का सहयोग प्राप्त हुआ. इस शैक्षणिक दौरे से छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ. साथ ही, उन्हें वस्त्र उद्योग क्षेत्र में आवश्यक कौशल और भविष्य में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों को समझने में मदद मिली.

Back to top button