राम उमेकर के यहां ‘कन्या रत्न’ का स्वागत

घर-परिवार में आनंद और चैतन्य का वातावरण

माना चिकित्सक डॉ. रेवती ढवले, डॉ. मोनाली कलंबे का आभार
अमरावती/दि.17 – सावंगा आसरा के राम उमेकर के यहां कन्या रत्न होने से परिवार में बडा ही आनंदमय एवं चैतन्ययुक्त वातावरण बना है. परिवार ने सकारात्मक भावना व्यक्त की है. उमेकर का कहना है कि कन्या की जन्म से उनका परिवार पूर्ण हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि यह संपूर्ण प्रसंग उनके लिए भावनात्मक और उतना ही महत्वपूर्ण रहा. मेडिकल टीम की साथ महत्वपूर्ण रही. डिलेवरी दौरान डॉ. रेवती ढवले, डॉ. मोनाली कलंबे तथा उनके संपूर्ण दल ने बडी सावधानी बरती. डॉ. के अचूक मार्गदर्शन, प्रगाढ अनुभव तथा संपूर्ण स्टाफ के स्नेहपूर्ण व तत्पर सेवा कार्य से यह क्षण सुरक्षित और संस्मरणीय बना.
राम उमेकर ने कहा कि यशोदा नगर स्थित लक्ष्मीकांत अस्पताल की सभी परिचारिकाएं, मावशी व अन्य कर्मचारियों ने परिवार के सदस्य के रूप में सुश्रुषा की. अपनत्वपूर्ण व्यवहार एवं श्रेष्ठ सेवा को भी उमेकर ने प्रशंसनीय बताया. यह भी कहा कि वे जीवनभर डॉ. रेवती ढवले तथा लक्ष्मीकांत अस्पताल के ऋणी रहेंगे. उन्होंने कहा कि आनंद के क्षण में साथ रहने के लिए वे संपूर्ण मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करने में असफल है. उनके पास धन्यवाद के शब्द कम पड रहे हैं.

Back to top button