उप महापौर सचिन भेंडे का शिवालय दुर्गोत्सव में स्वागत‘’

अमरावती/दि.17 – शिवालया नवदुर्गोत्सव मंडल साईनगर में अमरावती महानगरपालिका के उप महापौर श्री सचिन जी भेंडे का हार्दिक स्वागत एवं सत्कार किया गया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद किया तथा महिलाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की.
कार्यक्रम के दौरान सचिन जी भेंडे ने माता रानी की आरती में सहभाग लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं उपस्थित महिलाओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला. शिवालया नवदुर्गोत्सव मंडल, साईनगर की ओर से श्री सचिन जी भेंडे का स्वागत कर उनके प्रति सम्मान एवं सद्भावना व्यक्त की. कार्यक्रम भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.





