श्री जगदंबा संस्था शिराला में नवरात्रि उत्सव

19 को महापूजा और दक्षिण प्रदक्षिणा

शिराला/दि.17 – स्थानीय श्री जगदंबा माता मंदिर में नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य विविध कार्यक्रम हो रहे हैं. गत 11 अक्तूबर को दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना की गई. दैनंदिन कार्यक्रम, उपक्रम, अनुष्ठान के साथ ही 15 अक्तूबर को श्री गजानन महाराज विजय ग्रंथ पारायण और 16 अक्तूबर को शिराला-सावंगा पैदल दिंडी समारोह संपन्न हुआ. अंतोरा में विशाल वैद्य ने सभी के लिए जलपान का प्रबंंध किया था. अब सोमवार 19 अक्तूबर को समापन कार्यक्रम प्रारंभ होंगे. तडके 5 बजे महाआरती, 11 बजे महापूजा, दक्षिण प्रदर्शना और दोपहर 2 बजे होम हवन होंर्गे. महाप्रसाद शाम 5 बजे से शुरू होगा. सभी भक्तों से कार्यक्रम का लाभ लेने का अनुरोध आयोजकों ने किया है.

 

Back to top button