वर्ल्ड फूड डे पर डफरीन में भोजन दान
दाउदी बोहरा जमात व अर्हम युवा सेवा ग्रुप का उपक्रम

अमरावती/दि.17– वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर जिला स्त्री अस्पताल में दाउदी बोहरा समाज व अर्हम युवा सेवा ग्रुप की ओर से मरीज व उनके परिजनों को भोजन वितरित कर सामाजिक कर्तव्य निभाया गया. बोहरा समाज के धर्म गुरू सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (टी.यु.एस)के आदेशानुसार व अमरावती जमात के आमिल साहब शेख मुर्तजा मदारवाला के मार्गदर्शन में यह उपक्रम लिया गया. डफरीन अस्पताल में मरिजों को भोजन वितरित कियाा गया. इस अवसर पर दाउदी बोहरा समाज की ओर से हेड मोअल्लीम शेख ताहेरभाई रामपुरावाला, मुल्ला ताहेरभाई, एड. शब्बीर हुसैन, मुल्ला कायदभाई मिजवान, मुल्ला खोजयमा खुर्रम, अब्दुल्लाभाई घडीवाला, मुस्ताफाभाई अत्तरवाला, युसूफभाई मलकापुरवाला, अर्हम युवा गु्रप की ओर से निमीष भाई संघानी, विकासभाई देसाई, रेखाबेन शाह, मेघा टप्पे आदि उपस्थित थे. दाउदी बोहरा समाज हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहता है. ऐसे में समाज की ओर से इस सेवाभावी उपक्रम में सहभाग दर्शाया.





