अमरावती में बाल पुलिस पथक होगा स्थापित

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश

* सीपी और एसपी कार्यालय में विशेष कक्ष
अमरावती/दि.21– जिले में नाबालिग लडके- लडकियों से संबंधित आपराधिक घटनाओं में बढोत्तरी को देखते हुए विशेष बाल पुलिस पथक स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है. राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के निर्देश पर आयुक्तालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष कक्ष स्थापित किए जाएंगे. बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के सदस्य प्रवीण भुजाडे ने बताया ेकि इसके कारण केसेस की जांच पडताल तेजी से परिणामकारक और इंसाफ दिलानेवाली होगी.
प्रशासन की कसौटी
बढते अपराधों की पार्श्वभूमि में आयोग के निर्देश केवल औपचारिक न होकर प्रशासन हेतु बडी जिम्मेदारी रहेगी. प्रत्येक थाने में बालस्नेही वातावरण बनाना होगा. बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. जिससे प्रशासन की परीक्षा बताया जा रहा है किंतु आदेश का क्रियान्वयन कितना प्रभावी होता हैं, इस ओर सभी की नजरे टिकी हैं.
संवेदनशील होगा पथक
हाल के बच्चों में देखा गया कि बच्चों पर अत्याचार, उनके अपहरण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, यौन शोषण की घटनाएं लगातार बढ रही हैं. प्रकरण संवेदनशील होते हैं. उन्हें बहुत सावधानी से हैंडल करना पडता हैं. इसके लिए बाल अधिकार आयोग ने प्रत्येक जिले में बाल पुलिस पथक स्थापित करने कहा हैं.

Back to top button