पिता की स्मृति में पौधारोपण कर दी अनोखी श्रद्धांजलि

शिरजगांव बंड/दि.12 – शिरजगांव बंड निवासी स्व. वासुदेवराव रूपराव घाटोल गुरुजी (80) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके पुत्र प्रा. संतोष घाटोल ने पिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से अंतिम संस्कार के तुरंत बाद श्मशान भूमि में नीम का पौधा लगाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
अंत्येष्टि के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, रिश्तेदारों और गुरुजी के चाहने वालों की मौजूदगी में लगाए गए इस पौधे के माध्यम से प्रा. संतोष घाटोल ने कहा कि यह वृक्ष आगे चलकर छाया, शुद्ध ऑक्सीजन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा. उन्होंने बताया कि पिता की याद सदैव बनी रहे और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी समाज में जागृत हो, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस अनूठी श्रद्धांजलि की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया. ग्रामीणों ने कहा कि दिवंगत परिजनों की स्मृति में पौधारोपण की ऐसी परंपरा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. कार्यक्रम में सुखदेव पवार, छोटू सातपुते, नीलेश बांबडलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे. यह अनोखा पर्यावरणीय संदेश क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Back to top button