शासकीय आदिवासी आश्रम आईटीआई सुर्सदा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अमरावती /दि.23– प्रशिक्षण के लिए आएं – स्वरोजगार के साथ आगे बढ़ें इस उद्देश्य को साकार करते हुए तहसील धारणी के सुर्सदा स्थित शासकीय आदिवासी आश्रम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में अगस्त 2026 से शुरू होने वाले नए प्रशिक्षण सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. संस्थान द्वारा जिले के ग्रामीण एवं विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों से रोजगारोन्मुखी तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की गई है.
प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय फिटर (20 सीटें) तथा मेकैनिक मोटर व्हीकल (24 सीटें) ट्रेड उपलब्ध हैं. ये दोनों पाठ्यक्रम लड़के एवं लड़कियों के लिए खुले हैं. इसके अलावा 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय वेल्डर ट्रेड (20 सीटें) उपलब्ध है, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों प्रवेश ले सकते हैं. वहीं केवल छात्राओं के लिए एक वर्षीय सिलाई टेक्नोलॉजी गैर-इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम (20 सीटें) भी संचालित किया जा रहा है.
सभी ट्रेडों के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार महाराष्ट्र शासन के आधिकारिक पोर्टल रवाळीीळेप.र्वींशीं.र्सेीं.ळप पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी संस्थान से सीधे संपर्क कर सकते हैं. अधिक जानकारी हेतु शिल्प निर्देशक ए. बी. भिलावेकर (9422141487), जी. एस. भिलावेकर (8275997933), एस. सी. बिसंदरे (8830574546) तथा के. एस. कसबे (7391019515) से संपर्क किया जा सकता है. संस्थान प्रशासन ने जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है.





