रतन इंडिया रेल लाइन के कारण खेती उध्वस्त

किसानों का आरोप, रेल रोको का अल्टीमेटम

अमरावती/दि.1 – रतन इंडिया द्बारा बिछाई गई रेल लाइन के कारण पिछले 12 वर्षो से खेती का बडा नुकसान हो रहा है. ऐसे में दिव्यांग किसान साहेबराव गुलाबराव तुले ने जिलाधीश के पास विस्तृत निवेदन देकर क्षतिपूर्ति व स्थायी हल की मांग की है. ऐसा न होने पर 15 अगस्त को रेल रोको आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है. अब शासन प्रशासन क्या कदम उठाता है इस ओर निगाहे टिकी है.
तुले के अनुसार खानापुर में गट क्रमांक 51/3 और 52/5 में उनकी 6 एकड खेती परिवार के उदर निर्वाह का एकमात्र साधन है. किंतु रेलवे लाइन के बनने के बाद से दोनों ओर की खेती में पानी निकासी नहीं होने से परिसर की 150-200 एकड खेती का अवलोेकन करने एवं 2022-23 से 2026-27 पांच वर्षो की क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग तुले ने की. उनका कहना है कि बारिश का पानी खेतों में बडा गहरा नाला बना गया है. जिससे खेत दो भागों में बंट गया है. उपजाउ जमीन, खाद, कपास सहित अन्य फसलों का नुकसान हुआ है.
15 अगस्त तक न्याय नहीं मिलने पर सहपरिवार रेल लाइन पर जाकर रेल रोको आंदोलन करने और इसके लिए रतन इंडिया कंपनी, एमआयडीसी एवं शासन प्रशासन जिम्मेदार रहने का इशारा साहेबराव तुले ने दिया है.

Back to top button