अंबा व हावडा एक्सप्रेस दादर तक ही
आरएलडीए ने सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म क्रं. 16 पर ब्लॉक को दी समयावृध्दि

अमरावती/दि.12- आरएलडीए द्बारा किए जानेवाले पुनर्विकास के कामों हेतु मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म क्रं. 16 पर ट्रॅफिक व पॉवर ब्लॉक को समयावृध्दि दी गई है. जिसके परिणामस्वरूप कुछ मेल व एक्सप्रेस रेलगाडियों को मुंबई की बजाय दादर अथवा ठाणे तक चलाने की समयावधि को 21 अगस्त तक बढाया गया है.
बता दें कि इससे पहले यह ब्लॉक 1 फरवरी से 26 अप्रैल की कालावधि हेतु लगाया गया था. जिसके बाद इसे चरणबध्द तरीके से 19 मई, 13 जून व 5 अगस्त तक बढाया गया. इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के महत्वकांक्षी पुनर्विकास प्रकल्प के मुख्य भाग के तौर पर प्लेटफॉर्म क्रं. 16 व 17 पर मुलभूत सुविधाओं के आवश्यक काम किए जा रहे है. जिसके अनुसार आगामी 21 अगस्त तक गाडी संख्या 12810 हावडा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल व गाडी संख्या 12112 अमरावती- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अंबा एक्सप्रेस को शॉर्ट टर्मिनेस कर दिया गया है और इन दोनों रेलगाडियों को अब दादर रेलवे स्टेशन तक ही चलाया जा रहा है.
* 7 माह से यात्रियों को हो रही असुविधा
अमरावती रेलवे स्टेशन से छूटनेवाली अंबा एक्सप्रेस तथा बडनेरा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरनेवाली हावडा एक्सप्रेस व दादर एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई जानेवाले यात्रियों को पिछले सात माह से मुंबई की बजाय दादर रेलवे स्टेशन पर ही उतरना पड रहा है तथा अन्य पर्यायी वाहनों के जरिए सीएसएमटी की ओर जाना पडता है. क्योेंकि अमरावती से कई लोग अपने कामकाज के चलते मंत्रालय जाने हेतु मुंबई जाते है. साथ ही कई लोगों को मुंबई शहर में कुछ काम रहता है. ऐसे लोगों को शॉर्ट टर्मिनेटेड रेलगाडियों की वजह से काफी समस्याओं व दिक्कतों का सामना करना पडता है.





