जय गोविंदा… के जयघोष से गुंजायमान हुई अंबानगरी
बालाजी जलविहार महोत्सव शोभायात्रा में उमडी भक्तों की भीड

* इतवारा बाजार बालाजी मंदिर संस्थान का आयोजन
अमरावती/ दि. 24–भक्तों को दर्शनों का लाभ प्राप्त हो तथा उन्हें भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो सके इसलिए हर वर्ष ठाकुरजी भक्तों हेतु मंदिर से बाहर निकलकर जलविहार करते है. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण द्बादशी भाद्रपद शुक्ल बारस भगवान वामन द्बादशी के शुभ मुहूर्त पर भगवान बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें भक्तों का तांता लगा रहा. भक्त भगवान का रथ खीचने के लिए लालाईत दिखाई दे रहे थे. संत मिलन को आईवे तज गया अभियान, ज्यों-ज्यों पद आगे बढे कोटिका यज्ञ सम्मान.. के साथ भगवान का नाम स्मरण कर जय गोविंद … का जयकारा लगाया गया.
उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड में भगवान बालाजी के जलविहार उत्सव का आयोजन किया जाता है. उसी परंपरा का आयोजन महाराष्ट्र में सिफ्र अमरावती में ही किया जाता है. स्थानीय इतवारा बाजार स्थित बालाजी मंदिर संस्थान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस अवसर पर मंदिर की वरिष्ठ शांताबाई के हाथों भगवान का विधि-विधान से पूजन किया गया. भगवान राधाकृष्ण की मूर्ति को सुशोभिम करके स्वर्ण अलंकारों से मूर्ति का विधिवत श्रृंगार किया जाता है. तथा गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया जाता है. इस शोभायात्रा में भगवान खाटू श्याम की झांकी तैयार की गई थी. इसके अलावा यशोदा मैय्या व भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, भगवान हनुमान की विशालकाया प्रतिमा, सूरज किंग का पांढुर्ना के हिचरा सेनाडवार द्बारा ढोल ताशे की धुन पर आदिवासी नृत्य प्रस्तृति देखने मिली.इसके अलावा टायगर पार्टी ढोल ताश पथक का इस शोभायात्रा में समावेश रहा.
बालाजी मंदिर संस्थान के अध्यक्ष महेश साहू ने बताया कि यह जलविहार शोभायात्रा इतवारा बाजार स्थित बालाजी मंदिर संस्थान इतवारा बाजार परिसर, चित्रा चौक, वसंत चौक, सरोज चौक, जवाहर गेट मार्ग, जयस्तंभ चौक, सरोज चौक, श्याम चौक, राजकमल चौक, गांधी चौक से अंबानदी की और मार्गक्रमण करते हुए नदी पर जलविहार शोभायात्रा का समापन किया. मान्यवरों की उपस्थिति में महाआरती कर जल विहार शोभायात्रा की समाप्ति की गई.
चित्रा चौक पर हुआ स्वागत
श्याम साहू, शुभम साहू, गौरव दहेले, विनय परदेशी, विनाय सरवैय्या, कमलेश ठाकुर, साहिल गुप्ता, सिध्देश साहू, आतिश साहू, अमित जाजू, क्रिष्णा साहू,प्रतिक साहू, प्रणय साहू, युवराज गुप्ता, केतन गुप्ता ओम जलक, विवेक साहू, स्वप्निल सवाई, सनी साहू, विक्की साहू, मनीष उसरेटे, अतुल साहू, आकाश चढार, नरेंद्र होले, दिपक साहू के साथ सेवाधारियों ने चित्रा चौक में भगवान की महाआरती की. कार्यक्रम का संचालन भागीरथ अहरवार ने किया.
मान्यवरों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर शहर के गणमान्यों ने उपस्थिति दर्ज कर भगवान का दर्शन एवं आरती का लाभ लिया. इनमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक जगदिश गुप्ता, विधायक सुलभा खोडके,अमरावती मंडल के संपादक तथा पार्षद अनिल अग्रवाल, युवा नेता यश खोडके, पूर्व सांसद नवनीत राणा ने उपस्थिति दर्ज कर भक्तों के साथ भगवान के जलविहार में सेवा दी. रथ को सजाने व सवारने में संतोष बिजोरे, सुंदरलाल लटोरे, अमेश बिजोरे, सुंदरलाल लटोरे, अमेश बिजोरे,संजय साहू, गोविंद गुप्ता, करण सरवैय्या, राहूल बारदाते, रितेश बालाजी, सुरेश गुप्ता, मुन्ना सेवक, वृंदावन माने,केशव साहूख मनीष गुप्ता, सोनलकुमार गुप्ता, तुलसीराम साहु, दिनेश साहू, पार्षद दिपक साहू, मुन्ना गुप्ता, करण गुप्ता, आशुष शर्मा, सुनील बाबा, किसन साहू, निकेश खुरखुरिया, प्रसादी दलाल, विवेक साहू, घनश्याम साहू, अतुल पटेरिया, निलेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजेश पट्टा, नरेश साहू, अशोक बसेरिया, सोना गुप्ता, अतुल पटेरिया, अनिल साहू, नंदू साहू, वसंत गुप्ता के साथ भक्तों की उपस्थिति रही.
13 वर्षो से दे रहे निरंतर सेवा
बालाजी मंदिर संस्थान की ओर से आयोजित भव्य जलविहार शोभायात्रा में विगत 13 सालों से सेवा दे रही वारी सेवा समिति सेवाधारियों ने इस वर्ष भी इस जलविहार शोभयात्रा में सेवाएं दी. जिसमें मुख्य रूप से राजेश साहू, वैष्णवी कैटर्स की ओर से भक्तो को 5 क्विंटल खिचडी का वितरण किया गया. इतवारा बाजार स्थित अमर सोडा फैक्टरी के संचालक थावरदास मेठानी व अशोककुमार मेठानी की ओर से 50 किलो पोहा भक्तों को वितरित किया गया. साथ ही मंदिर की ओर से भक्तों को बूंदी का प्रसाद दिया गया. इसके अलावा सुनील दहेले, संतोष साहू, नवीन गोपलिया, पंकज मुणोत, अजय गुप्ता, एड. प्रशांत देशपांडे, राजेश कोठारे, कमलेश ठाकुर, शुभम साहू, राजेश कोठारे, अतुल साहु, कृष्णा साहू, गिरीश करूले, सनी साहू, विनायक सरवैय्या ने अपनी सेवाएं दी. इस अवसर पर परभणी के रितेश कुलकर्णी, बालाजी मंदिर संस्थान अध्यक्ष महेश सेठ साहू, छत्रसाल शिक्षा संस्था के अध्यक्ष अनिल साहू, साहू समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता शरदचंद्र सरवैय्या का इस अवसर पर विशेष सत्कार किया गया.





