वकालत के छात्रों से लेकर नये और सीनियर दोनों हेतु अपार तथा नई सुविधाएं
अध्यक्ष पद के दावेदार एड. प्रशांत देशमुख का वादा

* अमरावती में एंट्रस परीक्षा के लिए केन्द्र लाने करेंगे प्रयास
* महिलाओं हेतु बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट और सुविधाएं
अमरावती/ दि.27 – वकालत के विद्यार्थियों से लेकर सीनियर वकीलों तक सभी के लिए आवश्यक सुविधाएं करने, महिलाओं के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था और सुविधाएं करने के साथ एंट्रंस टेस्ट के लिए अमरावती में ही केन्द्र स्थापित करने हेतु समवेत प्रयास करने का आश्वासन जिला वकील संघ के अध्यक्ष पद उम्मीदवार एड. प्रशांत देशमुख ने किया. अमरावती मंडल से अपनी उम्मीदवारी को लेकर चर्चा में एड. देशमुख ने बताया कि अमरावती में वकीलों के लिहाज से काफी कुछ सेवा सुविधाएं करना बाकी है. वह सभी वे अपने साथियों के संग मिलकर करने का प्रयत्न करेंगे. मूर्तरूप देंगे. विद्यार्थियों, नये वकीलों के लिए विविध क्षेत्र के विशेषज्ञों के प्रत्येक पखवाडे व्याख्यान और मार्गदर्शन रखने के साथ ही इसे हमेशा की प्रैक्टीस सभी वकीलों के हित में बनाने की कोशिश करेंगे.
सहसचिव और उपाध्यक्ष रहे हैं
अध्यक्ष पद के दावेदार एड. प्रशांत देशमुख जिला बार असो. के सहसचिव के रूप में 2009-10 और उपाध्यक्ष के रूप में 2014 में कार्य कर चुके हैं. उन्हें प्रशासकीय कामकाज का अनुभव तो है ही उन्होंने तत्कालीन अध्यक्ष एड. उज्वल सोनोने तथा एड. नंदकिशोर कलंत्री के नेतृत्व में काम किया है. एड. कलंत्री के कार्यकाल में नवोदित वकीलों, युवाओं के लिए नियमित लेक्चर सीरिज के बहुतेरे आयोजन किए गये. बता दें कि इस बार अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय भिडंत तय हो गई है. एड. अनिल विश्वकर्मा और एड. साधवानी भी अध्यक्ष बनने की होड में मैदान में उतरे हैं.
नवोदितों, विद्यार्थियों की भलाई
एड. प्रशांत देशमुख ने कहा कि दो चार विषयों पर वे प्राथमिकता से और अवश्य ध्यान देना, उन बातों को साकार करना चाहेंगे. जैसे जूनियर वकीलो के लिए लेक्चर सीरिज रखना आवश्यक है. अमरावती कोर्ट में ही विविध विषयों के विशेषज्ञ अधिवक्ता मौजूद है. उनके नॉलेज और कार्यो का लाभ व्याख्यानमाला के माध्यम से नये वकीलों, युवाआेंं को हो सकता है. महाराष्ट्र में वकालत पेशे से जुडे कई निष्णांत, सीनियर, विशेषज्ञ है. उन्हें ीाी मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया जा सकता है. अध्यक्ष के नाते वे चाहेंगे कि प्रत्येक पखवाडे इस प्रकार एक विषय पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, व्याख्यान रखा जाएं. यह व्याख्यान वीकेंड में रखे जा सकते हैं.
मॉक इंटरव्यू और मार्गदर्शन
प्रशांत देशमुख ने कहा कि वे स्वयं पिछले करीब तीन दशकों से वकालत का काम कर रहे हैं. जिससे उन्हें वकीलों की अनेक परेशानियों, दिक्कतों के विषय में पता है. वकील लोग जज बनने की और अन्य परीक्षाएं देते हैं. उसके लिए क्लासेस का प्रयत्न होगा. खासकर मॉक इंटरव्यू की व्यवस्था स्थानीय वरिष्ठ और न्यायाधीशों के परामर्श एवं मार्गदर्शन में करने की उनकी कोशिश रहेगी.
अमरावती में लाना है सेंटर
एड. प्रशांत देशमुख ने अमरावती में एआईबीई की एंट्रंस का केन्द्र लाने के प्रयासों पर बल देने की बात कहीं. जिला वकील संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वे अमरावती के एलएलबी के विद्यार्थियों और वकीलों की खातिर यह केन्द्र यहां शुरू करवाने अवश्य प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि अभी नागपुर जाना पडता है. जबकि अमरावती में नीट, जेईई और अनेक प्रवेश परीक्षाओं के केन्द्र बन चुके हैं. हजारों विद्यार्थी वहां एक्जाम दे चुके हैं. लगातार दे रहे हैं. यहां केन्द्र होने से नागपुर में शहर से 25-30 किमी दूर नहीं जाना पडेगा. जहां किसी भी चीज की व्यवस्था नहीं रहती. इस बारे में बार काउंसिल के साथ मिलकर प्रयत्न करेंगे. फालोअप लेंगे.
महिलाओं हेतु विस्तृत चेंबर
प्रशांत उर्फ बबलू देशमुख ने कहा कि जिला वकील संघ के अध्यक्ष के रूप में निश्चित ही यहां के वकील वर्ग की सेवा सुविधा के बारे में निश्चित ही जिम्मेदारी रहती है. उन्होंने बताया कि पुराने सेंट्रल हॉल के पास नया भवन बनने जा रहा है. जहां महिला वकीलों के लिए सुविधाजनक सीटिंग व्यवस्था करवाने पर उनका जोर रहेगा. उसी प्रकार कोेर्ट परिसर में काफी सेवाएं, कामकाज डिजिटाइज हो जाने के बाद भी कनेक्टिविटी की भी बडी समस्या है. उसे संबंधित विभागों से बातचीत कर सुलझाने, मोबाइल टॉवर लगाने प्रयत्नशील होंगे. उन्होंने आर्बीट्रेटर के मामलात के लिए बैठक व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया. बार असो. द्बारा यह व्यवस्था जरूरी है. कयोंकि आर्बीट्रेटर के केसेस में वरिष्ठ वकील आपसी चर्चा करते हैं. उनके लिए बैठने का विशेष प्रबंध होना जरूरी है.
माता- पिता रहे हैं मुख्याध्यापक
सफल वकील एड. प्रशांत देशमुख का संयुक्त परिवार है. परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो भाई और सुपुत्री है. उनके पिता आरएम देशमुख और माता जी निर्मला देशमुख मुख्याध्यापक रहे हैं. पत्नी सोनाली देशमुख गृहिणी है. सुपुत्री वेदांती एलएलबी की द्बितीय वर्ष छात्रा है. प्रशांत देशमुख ने अमरावती मंडल से खास चर्चा में दावा किया कि अध्यक्ष बनने के बाद वे वकीलों के हित में काफी कुछ करेेंगे. उल्लेखनीय है कि अमरावती वकील संघ का चुनाव आगामी 30 अप्रैल को होने जा रहा है. लगभग 1600 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे.





