उबाठा के और 14 से 15 विधायक टूटेंगे!

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किया दावा

* ‘ऑपरेशन टाइगर’ की दोबारा जबरदस्त चर्चा
पुणे /दि.13- हाल ही में शिवसेना उबाठा के 6 सांसदों ने डेप्यूटी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में प्रवेश किया था. जिसके बाद सचिन अहिर द्वारा उद्धव ठाकरे का साथ छोड दिए जाने के चलते ठाकरे गुट को जबरदस्त झटका लगा था और राज्य की राजनीति में ‘ऑपरेशन टायगर’ की चर्चा शुरू हो गई थी. वहीं अब केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले द्वारा किए गए एक दावे से एक बार फिर जबरदस्त राजनीतिक हडकंप मचा हुआ है. पुणे में मीडिया से बातचित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने दावा किया कि, बहुत जल्द ठाकरे गुट के 14 से 15 विधायक पाला बदल सकते है.
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि, एनडीए में कई सांसद व नेता खुद ही शामिल हो रहे है. ऐसे में भाजपा या एनडीए पर अन्य दूसरी पार्टियों में तोडफोड करने का आरोप लगाना गलत है. ममता बॅनर्जी व उध्दव ठाकरे खुद अपने सांसदों व विधायकों को संभाल नहीं सके. इसके लिए वे खुद ही जिम्मेदार है. इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने यह भी कहा कि, महाराष्ट्र मेंं कोई ऑपरेशन टायगर नहीं चल रहा, बल्कि एकनाथ शिंदे ही शिवसेना के असली नेता है. आठवले के मुताबिक बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोडकर उध्दव ठाकरे ने कांग्रेस व शरद पवार वाली राकांपा का साथ दिया. ऐसे में बालासाहेब ठाकरेे के विचारों से वास्ता रखनेवाले सांसद, विधायक व नेता अब उध्दव ठाकरे का साथ छोडने लगे है.
इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि, यदि ठाकरे गुट से और भी लोग महायुती में आते है तो उन सभी का महायुती व एनडीए में स्वागत ही किया जाएगा. हालांकि इससे संबंधित अंतिम निर्णय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा के उपरांत ही लिया जाएगा. इस समय सीएम फडणवीस की दिल्ली जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि, सीएम देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में सभी घटकों को न्याय देते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन शानदार ढंग से कर रहे है. ऐसे में उनकी फिलहाल दिल्ली में नहीं बल्कि महाराष्ट्र में ही जरूरत है और वे सन 2029 तक महाराष्ट्र में ही रहेंगे. इसके साथ ही हाल ही में पूर्व मंत्री विनोद तावडे व एकनाथ खडसे के बिच हुई मुलाकात को लेकर पूछे जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि, एकनाथ खडसे वरिष्ठ नेता है और जल्द ही उनका अमृत महोत्सव भी मनाया जाना है. उन्होंने अब भाजपा में वापिस आने पर विचार करना चाहिए. साथ ही पार्टी ने भी उनकी सम्मान पूर्वक वापसी करते हुए उन्हें योग्य जिम्मेदारी देनी चाहिए.

Back to top button