होटल ताज में बम रखा होने की धमकी

दाऊद के नाम से आया धमकी भरा फोन

* मुंबई पुलिस में हडकंप, तुरंत की गई पडताल
* तलाशी के बाद कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला
मुंबई/दि.13 – दक्षिण मुंबई स्थित विश्वविख्यात ताज होटल में बम रखा होने की धमकीवाला फोन शनिवार की रात मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को आया. कुख्यात माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के नाम से बम की धमकी दिए जाने के चलते मुुंबई पुलिस में जबरदस्त हडकंप मच गया और पुलिस महकमा तुरंत ही काम पर जुट गया. जिसके तहत सबसे पहले होटल ताज के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. जहां पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. वहीं इसके बाद धमकी भरे फोन कॉल के स्त्रोत का पता लगाया गया तो पता चला कि, उक्त फोन कॉल नवी मुंबई के तुर्भे परिसर से आयी थी. ऐसे में अब पुलिस द्वारा कॉल करनेवाले व्यक्ती की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक होटल ताज में बम रखा होने की धमकी मिलते ही कुलाबा पुलिस सहित बम शोधक व नाशक पथक के दल तुरंत ही मौके पर पहुंचे तथा होटल के प्रवेश द्वार, स्विमींग पुल एवं विविध हॉल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों की पडताल की गई. इस समय कई से बम जैसी कोई वस्तु या कोई भी आपत्तीजनक सामान बरामद नहीं होने पर सभी ने राहत की सांस ली.
* अमरनाथ यात्रा में भी बम रखने की धमकी
इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के लिए तैयार किए गए अमर सेतु नामक वॉट्सअप ग्रुप पर भी अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर बम रखने की धमकी वाला मैसेज डाले जाने की जानकारी सामने आयी. जिसके बाद कश्मिर पुलिस कंट्रोल के अधिकारियों ने यह जानकारी मुंबई पुलिस महासंचालक कंट्रोल रूम को दी और धमकी देनेवाले मोबाईल धारक की जानकारी मांगी गई. जिसके बाद पता चला कि मैसेज करनेवाला व्यक्ती मुंबई के कांदीवली पूर्व में आकुर्डी रोड पर हनुमान नगर परिसर का रहनेवाला है. जिसके बारे में मुंबई पुलिस द्वारा और भी अधिक पडताल की जा रही है.

Back to top button