
अमरावती/दि.13 – दिवंगत रिपाई नेता व पूर्व महामहिम रा.सु. उर्फ दादासाहेब गवई की धर्मपत्नी तथा पूर्व लेडी गवर्नर प्रा.डॉ. कमलताई गवई का जन्मदिवस आज उनके समर्थकों द्वारा बडी धूमधाम के साथ मनाया गया. जिसके चलते गवई परिवार के कांग्रेस नगर परिसर स्थित निवासस्थान ‘कमलपुष्प’ पर आज सुबह से ही प्रा.डॉ. कमलताई गवई को शुभकामनाएं देने हेतु गणमान्यों सहित आम नागरिकों का तांता लगा रहा. खास बात यह रही कि, अपनी माताजी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने हेतु देश के पूर्व सीजेआय भूषण गवई भी आज विशेष तौर पर अमरावती पहुंचे थे और उन्होंने अपनी मां प्रा.डॉ. कमलताई गवई को जन्मदिवस की स्नेहील शुभकामनाएं देते हुए उनके दिर्घायू जीवन की कामना की. साथ ही इस समय प्रा. डॉ. कमलताई गवई के दूसरे बेटे डॉ. राजेंद्र गवई तथा बेटी किर्ती अर्जून सहित गवई परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे.