विदर्भ से पंढरपुर के लिए एक और स्पेशल ट्रेन

आषाढ़ी एकादशी पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

अमरावती/दि.15- आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जाने वाले वारकरी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं का विस्तार किया है. इस वर्ष 25 जुलाई को आयोजित होने वाली आषाढ़ी वारी को देखते हुए रेलवे ने कुल 150 विशेष फेरों का संचालन करने की योजना बनाई है. इसी क्रम में विदर्भ से पंढरपुर के लिए अकोला-पंढरपुर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है.
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 07635 24 जुलाई (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे अकोला से रवाना होगी. यह ट्रेन वाशिम, हिंगोली, वसमत, पूर्णा और परभणी होते हुए 25 जुलाई की सुबह 9.20 बजे पंढरपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 0763625 जुलाई को शाम 4 बजे पंढरपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 4.50 बजे अकोला पहुंचेगी. इसके अलावा रेलवे ने नई अमरावती-पंढरपुर और नागपुर-मिरज के बीच भी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है.
नई अमरावती-पंढरपुर स्पेशल (01119) 21 और 24 जुलाई को दोपहर 2:40 बजे नई अमरावती से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:10 बजे पंढरपुर पहुंचेगी. पंढरपुर-नई अमरावती स्पेशल (01120) 22 और 25 जुलाई को शाम 7:30 बजे पंढरपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे नई अमरावती पहुंचेगी. नागपुर-मिरज स्पेशल (01205) 23 और 24 जुलाई को सुबह 8.50 बजे नागपुर से रवाना होगी, जबकि मिरज-नागपुर स्पेशल (01206) 24 और 25 जुलाई को दोपहर 12.55 बजे मिरज से चलेगी. इसके अलावा खामगांव से भी विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी. रेलवे प्रशासन ने कहा है कि आषाढ़ी वारी के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है.

Back to top button