सहायक शिक्षक शराब के नशे में पहुंचा विद्यालय

मुख्याध्यापक ने दर्ज की शिकायत, मामला दर्ज

* भातकुली थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती /दि.2- भातकुली के छोगालाल राठी गुरुकुल विद्यालय में एक सहायक शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने पर मुख्याध्यापक द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस घटना से शिक्षा क्षेत्र में खलबली मच गई है. आरोपी शिक्षक का नाम भातकुली निवासी रोहन मोहन जोशी (39) है.
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र दिवस 1 मई के अवसर पर भातकुली शहर के छोगालाल राठी गुरुकुल विद्यालय में कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम की तैयारी में सभी लोग लगे हुए थे. ऐसे में रोहन मोहन जोशी 39 नामक सहायक शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा. यह देख विद्यालय की मुख्याध्यापिका अर्चना चेचरे ने भातकुली पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. पश्चात लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सहायक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button