शिक्षा सभापति प्रीति रेवणे और उपसभापति वंदना मडघे का पदग्रहण
विधायक रवि राणा, महापौर श्रीचंद तेजवानी, उपमहापौर सचिन भेंडे, आयुक्त वर्षा लढ्ढा रही उपस्थित

अमरावती/दि.17– महापालिका शिक्षा समिति सभापति एड. प्रीति हर्षल रेवने और उपसभापति वंदना मडघे ने बडे उत्साहपूर्ण वातावरण में पदसूत्र ग्रहण किये. इस समय विधायक रवि राणा, महापौर श्रीचंद तेजवानी, उपमहापौर सचिन भेंडे, मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा, स्थायी समिति अध्यक्ष अविनाश मार्डीकर, नेता सदन चेतन गावंडे, युवा स्वाभिमान पार्टी के गट नेता नाना आमले, गट नेता डॉ. राजेंद्र तायडे, वायएसपी के कार्याध्यक्ष सुनील राणा, वायएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलकंठ कात्रे, शहर सुधार समिति सभापति राधा कुरील, उपसभापति सुमती ढोके, विधि समिति उपसभापति डॉ. माधुरा कहाले, नगरसेवक प्रशांत वानखडे और अन्य नगरसेवक उपस्थित थे.
तालियों की गडगडाहट में सभापति और उपसभापति ने पदग्रहण किया. मान्यवरों ने उनका स्वागत किया. पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया. मान्यवरों ने कहा कि, एड. प्रीति रेवणे, शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगी. आधुनिक तकनीक का उपयोग बढाने एवं मनपा शालाओं की गुणवत्ता में सुधार यह लक्ष्य रखे गये हैं.
विधायक रवि राणा ने कहा कि, शहर में मनपा शालाओं की गुणवत्ता में सुधार बेहद जरुरी है. विद्यार्थियों को सभी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार आवश्यक है. सभी से मिलकर प्रयास करने की जरुरत उन्होंने व्यक्त की. उन्होंने महापालिका के नये भवन के बारे में भी बात की. विधायक रवि राणा ने कहा कि, मनपा की भव्य वास्तु निर्माण के लिए नियोजन किया जाए. उन्होंने शिक्षा क्षेत्र को सर्वाधिक फंड उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया.महापौर श्रीचंद तेजवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि, शिक्षा समिति के सामने बडी जिम्मेदारी होती है. शहर की शालााओं में मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता , डिजिटल शिक्षा और गुणवत्ता पर बल देना आवश्यक है. आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने प्रशासन और समिति के समन्वय से शालेय शिक्षा क्षेत्र में बडे बदलाव की तैयारी दर्शायी.
इस समय सर्वश्री जयंत वानखडे, नंदेश अंबाडकर, कमलकिशोर मालानी, वासुदेव कावरे, सुखदेव तरडेजा, लक्ष्मण लाठेकर, गजर, नीलेश कुलकर्णी, एड. दीप मिश्रा, प्रा. डॉ. अजय वाडे, किशोर पिवाल, दिनेश सेठिया, नितिन बोरेकर, विनोद गुहे, सुनील तरडेजा,पराग चिमोटे, मंगेश डहाके, मंगेश इंगोले, अर्चना तालन, अवि काले, हर्षल रेवने, भूषण पुसदकर, भूषण पाटणे, शंकर भगलानी, राहुल बजाज, मिलिंद कहाले, ज्योति यावलकर, धीरज केने, नीता खडसे, साक्षी उमक, आशीष कावरे, राजेश तलडेजा, अश्विनी ढोक, वैभव बजाज और सभी नगरसेवक उपस्थित थे.





