बच्चे कितना पढे, समझे इसकी हो रही टेस्ट

फिर होगी एक्जाम

* कक्षा दूसरी से आठवीं के 4 लाख विद्यार्थी
अमरावती/दि.17- सभी शासकीय, स्थानीय स्वराज्य संस्था और अनुदानित निजी शालाओं में कक्षा दूसरी से आठवीं तक विद्यार्थियों को पढाने के दर्जे की जांच हेतु संकलित मूल्यांकन जांच-2 (पीएसटी-3) अप्रैल माह में हो रही है. इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी कितना पढे, समझ पाए, यह जांचना है. उसके अनुसार अध्यापकों से पढाने की पध्दति में सुधार करने का भी लक्ष्य है. जिले में गत शनिवार से शुरू संकलित मूल्यांकन जांच- 2 में देखा जा रहा है कि विद्यार्थी बीते एक वर्ष में कितना कुछ ज्ञान प्राप्त कर सकें हैं. उसके बाद ही वार्षिक परीक्षा लिए जाने की जानकारी शिक्षा विभाग ने दी. उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपरोक्त टेस्ट अनिवार्य बताया और कहा कि तीन चरणों में जांच हो रही है. आखरी चरण आगामी 22 अप्रैल को होगा.
4 लाख विद्यार्थी
जिले की 2871 शालाओं में पढ रहे कक्षा पहली से आठवीं के 4 लाख 85 हजार विद्यार्थी इस जांच में सहभागी है. बडे प्रमाण में यह टेस्ट शाला दर शाला लिए जा रहे है. पैट- 3 के कारण कुछ शालाओं में सालाना एक्जाम का टाइम टेबल आगे बढाना पडा है. टेस्ट पूरे होने के बाद ही फाइनल एक्जाम का निर्णय लिया गया है. सभी शालाआेंं के लिए यह टेस्ट अनिवार्य किए गये हैं. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जो पढाया और सिखाया जा रहा है, उसमें सुधार की गुंजाइश है तो वह सामने आयेगी. जिसके अनुरूप अध्यापक वर्ग अपना पढाई की शैली में अपेक्षित सुधार, बदलाव करेंगे. विद्यार्थियों को भी अपनी कमी को समझकर उस पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा.

 

Back to top button