श्री सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का रक्तदान शिविर रहा बेहद सफल
गौमाता सम्मान में प्रेरणादायी पहल, 75 यूनिट रक्त संकलित

* भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं में देखा जबरदस्त उत्साह
* स्वयंस्फूर्त हुआ रक्तदान आयोजन का नियोजन रहा शानदार
अमरावती/दि.17- भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के पवित्र उद्देश्य को साकार करने हेतु आगामी 19 अप्रैल प्रथम बार गौमाता रक्ततुला जैसे अद्वितीय, प्रेरणादायी एवं लोककल्याणकारी आयोजन का भव्य शुभारंभ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, माहेश्वरी पंचायत, श्री गोरक्षण संस्था एवं श्री रामचरित मानस परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है. इसी पुण्य उद्देश्य की पूर्ति हेतु श्री सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा स्थानीय दीपार्चन सभागृह में गौमाता सम्मान में रक्तदान शिविर का अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन किया गया. इस समय रक्तदाताओं द्वारा किए गए स्वयंस्फूर्त रक्तदान के चलते 75 यूनिट रक्त संकलित हुआ. इस शिविर में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई, जिसमें विशेष रूप से युवाओं एवं मातृशक्ति की सक्रिय उपस्थिति उल्लेखनीय रही.
इस कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी एवं पावन क्षण वह रहा, जब परमपूजनीय आचार्य श्री जितेन्द्रनाथ महाराज के आशीर्वाद से परम पूजनीय अखंड सौभाग्यवती सौ. रेणुकामाई लोमटे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की. उन्होंने अपने प्रेरणास्पद आशीर्वचनों से उपस्थित जनसमूह को अभिभूत किया तथा स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया, जिससे सभी में सेवा एवं समर्पण की भावना का संचार हुआ. श्री सरयूपारिण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. सतीश तिवारी के मार्गदर्शन एवं शिविर संयोजक शैलेंद्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में युवा परिषद पदाधिकारियों ने संपूर्ण आयोजन का उत्कृष्ट नियोजन एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया.
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से रायुकां नेता यश खोडके, श्री माहेश्वरी पंचायत के सुरेश साबू, अ.भा. ब्राह्मण महासंघ के रमेश (पप्पू) छांगाणी, मानस मंडल के नवलकिशोर चांडक, गौरक्षण संस्थान के दीपक मंत्री, रक्तदान समिति के महेन्द्र भूतड़ा, अजय दातेराव, श्याम शर्मा, राकेश ठाकूर, पिंटू शर्मा सहित गणेश जोशी गुरुजी, मिलिंद देशपांडे, दीपक गोगरकर, संजय राठी, मंगेश खोंडे, श्याम पाध्ये, प्रसाद जोशी, राम जोशी, राजू मेटे, दिलीप झाडे, कांती चौधरी, गोपाल चिखलकर, किशोर शिरभाते, राजकुमार तिवारी, गुड्डा तिवारी, राजेन्द्र पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, रुपेश तिवारी, देवराज तिवारी, आनंद मिश्रा, राकेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश दुबे, अनिल मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, जुगल ओझा, एड. आशीष त्रिपाठी, रेवती देशपांडे, मधु त्रिपाठी, डॉ. ऊषा तिवारी, एड. डॉ. नमिता तिवारी, ज्योति शर्मा सहित अनेक प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे.
शिविर की सफलता हेतु डॉ. मनीष दुबे, शाकाल तिवारी, अवधेश मिश्रा, हिमांशु तिवारी, विकास पांडे, अमित मिश्रा, अभिषेक तिवारी, अटल मिश्रा, कृष्णदेव तिवारी, मनोज मिश्रा, राजेश चौबे, ओम मिश्रा, विनोद मिश्रा, आशीष मिश्रा, प्रदीप पाण्डेय, अनिकेत मिश्रा, सुधीर पटेल, लवकुश मिश्रा, हर्ष मिश्रा, गौरव तिवारी, सौरभ मिश्रा, प्रयाग दुबे, संतोष मिश्रा, धीरज मिश्रा, सुदर्शन तिवारी, मुन्ना तिवारी, प्रथमेश तिवारी, विनायक मिश्रा, प्रमोदित मिश्रा, निशा दुबे, राधा तिवारी, निकिता तिवारी, शारदा पांडे, किरण मिश्रा, निशा मिश्रा, सरस्वती मिश्रा, दीपाली त्रिपाठी, एड. अंजली मिश्रा, निकिता शुक्ला, नीता मिश्रा, भावना तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता कर सराहनीय योगदान दिया. साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने हेतु श्रीराम ट्रस्ट एवं दीपार्चन सभागृह प्रबंधन की ओर से भी समूचित सहयोग प्राप्त हुआ.
यह आयोजन न केवल रक्तदान जैसे महादान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ.





