घुरकर देखने पर युवक की हत्या का प्रयास

तीन नाबालिग युवकों ने मिलकर किया चाकू से हमला

* जख्मी की हालत गंभीर, नागपुर रेफर
* एक नाबालिग कब्जे में, दो फरार
* नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के अलीम नगर की घटना
अमरावती/दि.24 – घुरकर देखने के कारण पर से एक 28 वर्षीय युवक के साथ बेवजह विवाद कर तीन नाबालिग युवकों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. इस हमले में नाबालिग युवकों ने जख्मी का पेट फाड डाला. उसे जिला अस्पताल में भर्ती करने पर हालत गंभीर रहने से उसे नागपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज प्रकरण में एक नाबालिग को कब्जे में ले लिया है. जबकि दो फरार बताये जाते है. जख्मी युवक का नाम शेहजाद खान गौस खान (28) है. यह घटना नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के अलीम नगर परिसर के अकरम पान टपरी के पास गुरुवार 23 अप्रैल की शाम 4 बजे के दौरान घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक जख्मी शेहजाद खान गौस खान (28) नामक युवक गुरुवार 24 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे के दौरान टैक्स भरने के लिए घर से गया था. वह अलीम नगर के अकरम पान टपरी के पास खडा था, तब लालखडी और पठान चौक परिसर में रहने वाले तीन नाबालिग युवकों ने शेहजाद खान के साथ घुरकर देखने के कारण पर से बेवजह विवाद किया. विवाद इस कदर बढ गया कि, नाबालिग युवकों ने चाकू से हमला कर शेहजाद खान की हत्या करने का प्रयास किया. इस हमले में पेट पर चाकू से सपासप वार किये जाने से उसका पेट फट गया और अतडियां बाहर आ गई. हमले के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गये. नागरिकों की सहायता से जख्मी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही नागपुरी गेट पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल पहुंचा. पश्चात जिला अस्पताल पहुंचकर जख्मी से मुलाकात की. उसकी हालत नाजूक रहने से उसे नागपुर रेफर किया गया है. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. जख्मी युवक के बडे भाई रियाज खान गौस खान (34) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ 109 (1), 352, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर एक नाबालिग को कब्जे में ले लिया है. जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Back to top button