ग्रैंड महफिल में शुरु हुई बटुकभाई ज्वेलर्स की एक्झीबिशन
पूर्व सांसद नवनीत राणा ने किया दीप प्रज्वलन

* माहेश्वरी महिला मंडल की पदाधिकारी की उपस्थिति
* संचालक किशोर भाई सेठ ने कहा-अच्छा है रिस्पॉन्स
अमरावती/दि.14 – अनेक पीडियों से नागपुर के प्रमुख ज्वेलर रहे बटुकभाई ज्वेलर्स की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज दोपहर अभिजीत मुहूर्त में पूर्व सांसद नवनीत राणा के हस्ते फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभर किया गया. इस समय महिला मंडल पदाधिकारी उर्मिला कलंत्री, संचालक किशोरभाई सेठ, मोहितभाई सेठ, अमरावती के चेंबर अध्यक्ष विनोद कलंत्री सहित मान्यवरों की उपस्थिति रही.
भाजपा नेत्री नवनीत राणा ने बडे चाव से प्रदर्शनी में प्रदर्शित ज्वेलरी देखी और खरीदी भी. उन्होंने ज्वेलरी डिझाइन्स की बडी प्रशंसा की. उधर बटुकभाई ज्वेलर्स के संचालक किशोरभाई सेठ ने बताया कि, पिछली बार की तरह अमरावतीवासियों का इस बार भी जोरदार रिस्पॉन्स मिलता स्पष्ट दिखाई दे रहा है. नये लाइटवेट किंतु उतने ही आकर्षक आभूषण एक्झीबिशन में उपलब्ध है. अमरावती की महिलाओं ने पहले ही दिन होटल ग्रैंड महफिल पहुंचकर चाव से डिझाइन्स देखे और मनपसंद गले के हार, हाथ के पाटले, झूमके, कानके, चूडियां आदि की खरीदारी की. इस समय उर्मिलाजी कलंत्री के साथ सोनाली राठी, शोभा बजाज, अनीता मंत्री, कोमल खंडेलवाल, नेहा चोपडा, दीपिका मंत्री, साक्षी लाहोटी, कीर्ति चांडक, गीता लाहोटी, शिल्पा दवे, प्रियंका गट्टाणी, धीरज फटवानी, आचल राठी, गायत्री, कंचन, खुशी छाबडा, हर्षा देवानी, शीतल चितोडे, वैशाली भडके, गीता लाहोटी, रचना राठी, संगीता मंत्री आदि की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही. बडी संख्या में महिला वर्ग बटुकभाई ज्वेलर्स एक्झीबिशन देखने उमडा था. काफी ने खरीदारी भी की. उन्हें ज्वेलरी के लेटेस्ट डिझाइन खूब पसंद आ गये.
उल्लेखनीय है कि, बटुकभाई ज्वेलर्स की एक श्रृंखला ‘आईचे दागिने’ काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय हुई है. वह श्रृंखला भी 16 अप्रैल तक चलने वाली एक्झीबिशन में उपलब्ध की गई है. ठूशी, कंठी हार, चपला कंठी, मनी डोरला सहित अनेक लाइटवेट किंतु दिखने में उठावदार गहनों की खरीदी के लिए अमरावती की गृहिणियां उमड पडी है. यह एक्झीबिशन सबेरे 10 से रात्री 9 बजे तक ग्रैंड महफिल में तीनों दिन शुरु रहेगी. जिसका लाभ लेने का आवाहन संचालक किशोरभाई सेठ और मोहितभाई सेठ ने किया है.





