डोमा की खड्डों से भरी सडक बैतूल पीडब्लूडी ने कर दी चकाचक

एसपी के सीएम का व्हाया मेलघाट दौरे ने किया चमत्कार

परतवाडा/दि.29 – मुख्यमंत्री चाहे मध्यप्रदेश का हो अथवा महाराष्ट्र का यदि उनके कदम आदिवासी अंचल को चूमते है तो मेलघाटवासियों का कुछ ना कुछ भला जरूर हो जाता है. मेलघाट की भौगोलिक स्थिति ही प्रकृति ने कुछ इस प्रकार रखी है. कि मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में जाने के लिए महाराष्ट्र होकर सफर करना पडता है. यह सर्वविदित है कि निधि के अभाव में मेलघाट के रास्ते अब भगवान भरोसे ही टिके है. वो तो भला हो एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिन्होंने एमपी के कुकरू, खामला क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा करने का निश्चय किया. आज सोमवार को वे मेलघाट के घटांग मार्ग से लगे मध्यप्रदेश के ब्रिटीशकालीन कुकरू और खामला क्षेत्र में पधार रहे है. इस नियोजित दौरे के लिए बैतूल पीडब्लूडी को अमरावती जिले के मेलघाट के रास्ते को तुरंत दुरूस्त करना पडा है. मुख्यमंत्री के ठहरने की कुकरू के अत्यंत ही खुबसूरत विश्राम भवन व्यवस्था की गई है. वे यहां रात्रि मुकाम भी करेंगे. सीएम यादव व्दारा इस परिसर के काफी की बुआई पेड-पौधों का निरिक्षण और विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे.
चिखलदरा तहसील के अनेक गांव एमपी की सीमा से लगे हुए है. एमपी सीमा से महाराष्ट्र के डोमा और वहां से फिर एमपी में जाती मुख्य सडक अनेक वर्षों से नादुरूस्त है. सडक किसी एंगल से सपाट दिखाई नही देती है. सडक में गड्ढे है. अथवा गड्ढे में सडक यह भी खोज का विषय बन गया है. स्थानीय नागरिकों व्दारा सडक की योग्य दुरूस्ती के लिए अनेक मर्तबा निवेदन दिए गए, आंदोलन हुए, प्रशासन के दरबार में जाते जाते चौखटे घिस गई लेकिन आज तक अमरावती जिला प्रशासन ने यहां कभी ध्यान नही दीया था. अमरावती जिला परिषद, राज्य पीडब्ल्यूडी की घोर उपेक्षा का शिकार यह सडक कल एक ही रात में चकाचक कर दी गई. डोमा गांव के वन चेकपोस्ट से लेकर काजलडोह जोड रास्ते तक इसका कायापालट कर दिया गया है.
गौरतलब है कि मेलघाट में रास्ते दुरूस्ती के लिए हमेशा ही निधि की कमी का रोना शुरू रहता है. महाराष्ट्र का प्रशासन मेलघाट के प्रति हमेशा सौतेला व्यवहार ही करता आया है. यहां सभी ओर गड्ढे से भरी सडकें देखी जा सकती है. आदिवासी लोग जान जोखिम में डाल सफर करने को अभिशप्त है. महाराष्ट्र के स्थानीय नागरिकों व्दारा की जा रही सडक दुरुस्ती की मांग व्यर्थ गई. महाराष्ट्र के आलसी लापरवाह प्रशासन को चपत लगाते हुए एमपी प्रशासन ने उनके मुख्यमंत्री के दौरे के लिए एक ही रात में सडक को टेंपररी दुरूस्त कर दिया है.
मेलघाट युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पीयूष मालवीय कहते है. कि मध्यप्रदेश शासन व्दारा महाराष्ट्र की सडको की दुरूस्ती करना यह बात ही शर्मनाक है. इसके लिए हमने अनेक मर्तबा आंदोलन किए, निवेदन दिए. इस कार्य के लिए मध्यप्रदेश शासन का आभार माना जाता है.

Back to top button