गाज गिरने से दो बहने खेत में हुई बेहोश
बुआई के लिए पिता के साथ गई थी खेत में, हालत गंभीर

नांदगांव पेठ/दि.29– नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र में आने वाले शेंदोला धस्कट ग्राम में रविवार को दोपहर के समय गाज गिरने से दो बहने घायल हो गई. भाग्यवश समय पर उपचार मिलने से दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है. जख्मी बहनों के नाम खुशी अतुल धस्कट (14) और आरोही अतुल धस्कट (9) है. इस घटना से परिसर में कुछ समय के लिए दहशत का वातावरण निर्माण हो गया था.
जानकारी के मुताबिक अतुल धस्कट यह सुबह खेत में बुआई करने के लिए गये थे. उस समय दोनों बेटी खुशी और आरोही भी खेत में साथ चलने के लिए जिद्द करने लगी. इस कारण पिता अपनी दोनों बेटियों को खेत में लेकर गई. लेकिन दोपहर में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश की शुरुआत हो गई. बिजली की कडकडाहट शुरु होने से अतुल धस्कट ने अपनी दोनों बेटियों को पेड के नीचे खडा कर दिया. लेकिन कुछ समय में ही बाजू के खेत में गाज गिरी. गाज गिरने के बाद दोनों बहनें बेहोश होकर नीचे गिर पडी. घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उन पर उपचार शुरु है. डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है.





