‘अमरावती मंडल’ कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों ने किया गणेश पूजन
‘मंडल’ कार्यालय में विराजीत दगडूशेठ गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना

अमरावती/दि.23- गणेशोत्सव के अवसर पर भाजपा के शहर एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं भाजपा के मनपा पार्षदों ने दैनिक ‘अमरावती मंडल’ कार्यालय पहुंचकर कार्यालय परिसर में विराजित दगडूशेठ गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना की. पदाधिकारियों ने गणराय के दर्शन कर आरती में सहभाग लिया तथा सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की. इस अवसर पर भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, पूर्व शहराध्यक्ष जयंत डेहनकर व किरण पातुरकर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रा. दिनेश सूर्यवंशी, मनपा सभागृह नेता चेतन गावंडे, पार्षद सुरेखा लुंगारे, लविना हर्षे, स्मिता सूर्यवंशी, विनोद तानवैस तथा भाजपा पदाधिकारी मंदार नानोटे विशेष रूप से उपस्थित रहे.
सभी भाजपा पदाधिकारियों का दैनिक ‘अमरावती मंडल’ कार्यालय पहुंचने पर संपादक अनिल अग्रवाल एवं प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने अमरावती मंडल परिवार की ओर से स्वागत किया. इस दौरान गणेशोत्सव की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी हुआ. इस अवसर पर अमरावती मंडल परिवार के सदस्य ऋषि अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, अमन अग्रवाल और महिप अग्रवाल सहित दैनिक ‘अमरावती मंडल’ एवं दैनिक ‘आपली मातृभूमि’ के संपादकीय सहयोगी तथा सैंड एंड स्टोन के कर्मचारी उपस्थित रहे. गणेशोत्सव के धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में गणराय के प्रति श्रद्धा और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया. उपस्थित सभी लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेश पूजन में सहभाग लिया.





