‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने किया पौधारोपण
स्वतंत्रता दिवस और विक्की शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

अमरावती/दि.17 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अमरावती शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस तथा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष विक्की शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर प्रभाग क्रमांक 12 में युवा मोर्चा स्वामी विवेकानंद मंडल की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
यह कार्यक्रम युवा मोर्चा महामंत्री कीर्तिदीप सराफ की प्रेरणा से आयोजित किया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष कावरे के हाथों विक्की शर्मा का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं. कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश ठेलकर, युवा मोर्चा विद्यापीठ मंडल अध्यक्ष अक्षय वेलुकर, अभी खैरकर, श्रावण मेहरे, श्रीतेज धानोरकर, अभी किल्लेकर, नील बोजे, अनुप बचे, करण कावरे, सुमित खवले, यश अंबाडकर, भूषण पटके, अमित कुळवंत, हर्ष पाली, कुणाल सोनटक्के, मन यादव, ऋतिक पाली, बिट्टू परदेशी, जितू पाली, अभिजीत सुरदोष सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया.





