दीपक सरदार के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर
मरीजों को बांटा अल्पाहार

अमरावती/दि.2– आंबेडकरी आंदोलन के युवा नेता दीपक सरदार के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई.
इसके बाद जिला सामान्य अस्पताल, अमरावती में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को अल्पाहार वितरित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अमरावती के सांसद बलवंतभाऊ वानखड़े के हाथों हुआ. इस अवसर पर शुभम शिरसाट, भावेश खेडकर, शैलेश चर्जन, युवराज पांडे, विक्की तायडे, सचिन नवाडे, अतुल मोहोल, अमित निकालजे, राहुल पर्वतकर, अक्षय पाटील, सिद्धार्थ तंतरपाडे, चिकू चक्रे, अतुल गवई, अक्षय भालेकर, रोहित मोहोल, वंदेवराव मोहोल, नयन मोंढे, शेषनाक गजभिये, बुद्धभूषण गवई, विनोद कावरे, शकीफ अब्दुल, गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर अब्दुल आहाद, आतिश डोंगरे, मनोज थोरात, राजू गवई, ममता कीर्तकार, वर्षा वानखड़े, दादाराव खंडारे, चंदू थोरात, ललित मेश्राम, विकी डोंगरे, आयुष तायडे, सत्यजित नितवणे, रोहित झाकर्डे, मंगेश वाहने सहित आंबेडकरी आंदोलन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जैसे समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से जन्मदिन मनाने का उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है. उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की.





