एक साल से घर नहीं लौटे व्यक्ति का शव मिला
घटनास्थल पर खून के धब्बे मिलने से तरह-तरह की चर्चा

* हत्या या आकस्मिक मौत?, पुलिस जुटी जांंच में
अमरावती/दि.14 – फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले शुक्रवार बाजार में गुरुवार देर रात 2 बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से खलबली मच गई. घटनास्थल पर खून के धब्बे दिखाई देने से परिसर में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है. हत्या या आकस्मिक मौत, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. मृतक युवक की शिनाख्त बिच्छु टेकडी के एकता नगर निवासी देवेंद्र ठाकरे (50) के रुप में हुई है. यह भी पता चला है कि, वह पिछले एक साल से अपने घर नहीं गया था.
जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा पुलिस का दल गुरुवार की रात पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उन्हें शुक्रवार बाजार में देर रात 2 बजे के दौरान एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया. घटनास्थल पर खून भी पडा हुआ था. इस कारण पुलिस को हत्या का संदेह हुआ. पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मृतक की शिनाख्त के प्रयास चालू है. कुछ ही समय में मृतक की शिनाख्त बिच्छु टेकडी के एकता नगर निवासी देवेंद्र ठाकरे (50) के रुप में हुई. यह भी पता चला कि, मृतक यह पिछले एक साल से घर नहीं गया था. वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी आज शुक्रवार को सुबह मिलने पर उन्होंने घटनास्थल का जायजा किया. घटनास्थल पर खून के धब्बे दिखाई देने से पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे ने अमरावती मंडल को बताया कि, घटनास्थल पर खून के धब्बे दिखाई देने से शुुरुआत में हत्या का संदेह जताया जा रहा था. लेकिन वह खून मृतक के पेशाब की जगह से निकलता रहने से डॉक्टरों ने जानकारी दी है. इस कारण यह मामला हत्या का नजर नहीं आता. फिर भी फिलहाल आकस्मिक घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद देवेंद्र ठाकरे के मृत्यु का कारण पता चलेगा.





