पत्नी को तलाक देकर साली से विवाह करने का जीजा का मैसेज

गाडगे नगर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.13– मैं तेरी बहन को छोड देता हूं और तेरे से विवाह करता हूं, ऐसा मैसेज बार-बार कर जीजा ने ही अपनी साली को मानसिक रुप से परेशान करना शुरु कर उसका विनयभंग करने की घटना गाडगे नगर थाना क्षेत्र में उजागर हुई. इस प्रकरण में पुलिस ने 11 जुलाई को आरोपी अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पीडित युवती चचेरी बहन के पास गई, तब बहन के पति अंकुश ने पीडिता को कहा कि, मैं तूझे कॉल और मैसेज करता हूं, लेकिन जवाब नहीं मिलता. अंकुश ने उसे छेडना शुरु किया. लेकिन पीडिता ने मजाक के तौर पर पहले अनदेखी की, लेकिन अंकुश ने बार-बार मैसेज भेजकर संदेश दिया कि, मैं तेरी बहन को छोड देता हूं और तेरे से शादी करता हूं. जीजा की यह तकलीफ दिनोंदिन बढती चली गई. 24 जून को सुबह पीडित युवती नवसारी स्टैंड परिसर से जा रही थी, तब अंकुश ने उसे बीच रास्ते में रोका. उसने पीडिता के हाथ का मोबाइल जबरदस्ती झपट लिया और उसके साथ बेदम मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी. इस घटना के बाद पीडिता की मां ने आरोपी के परिजनों के पास शिकायत की, तब उन्होंने ने भी कहा कि, वह हमारी नहीं सुनता है, तुम्हे जो करना है वह करों. आखिर में इस परेशानी से परेशान होकर पीडिता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने इस प्रकरण में दर्यापुर निवासी अंकुश के खिलाफ विनयभंग व मारपीट का मामला दर्ज किया है.

Back to top button