बसपा का परसों कलेक्ट्रेट पर धरना

देशी शराब और गांजा विक्री के विरोध में आंदोलन

* पार्षद सचिन वैद्य की घोषणा
अमरावती/दि.29 – बहुजन समाज पार्टी ने फ्रेजरपुरा में देशी शराब और गांजा विक्री बंद किए जाने की मांग लेकर परसों सोमवार 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना आंदोलन का ऐलान आज पत्रकार परिषद में किया. इस समय बसपा पदाधिकारियों के साथ ही नगरसेवक सचिन वैद्य, इस्माईल कासम लालुवाले, विद्या माटे, प्रदेश सचिव दीपक पाटिल, जिलाध्यक्ष राजू गजभिये, उपाध्यक्ष सुरेश मेश्राम, बडनेरा विधानसभा अध्यक्ष नीलेश बनसोड, अमरावती विधानसभा अध्यक्ष धनराज गुल्हाने और अन्य उपस्थित थे.
उन्होंने बताया कि, धरने में बडी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित होगी. दरअसल महिला वर्ग ही शराब और नशीले पदार्थों की धडल्ले से हो रही विक्री से परेशान और प्रभावित होती है. अनेक युवक असमय काल के ग्रास बने है. कई परिवार उजड गए हैं. ऐसे में फ्रेजरपुरा को नशामुक्त करने का बीडा बसपा ने उठाया है. पत्रकार परिषद में योगीराज रोडगे, प्रफुल्ल लोखंडे, अश्विनी लोखंडे, सुजल बनसोड, यश काले, आशीष जामनेकर, अनिल माहुरे, कांता बनसोड, संगीता पाटिल, स्वाती वैद्य, अनिता मेश्राम, किरण शहारे, रवि मेश्राम, गौरव माटे, मीना डोंगरे, रंजना मंडे उपस्थित थे.

Back to top button