नालसाबपुरा में गौहत्या का मामला उजागर
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, मचा हडकंप

* खोलापुरी गेट पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज किया मामला
* पिता सै. अय्युब सै. महेबुब गिरफ्तार, बेटा सै. तनवीर फरार, तलाश जारी
अमरावती/दि.7 – स्थानिय खोलापुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत नालसाबपुरा परिसर में विगत 3 जुलाई को खुली जगह पर गाय की हत्या कर निर्दयता के साथ उसके मांस की कटाई कर रहे दो लोगोेंं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसकी जानकारी हिंदु हुंकार संगठन के जरिए मिलते ही खोलापुरी गेट पुलिस ने पूरे मामले की पडताल की और शिकायत में तथ्य पाए जाने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए सैय्यद अयुब सैय्यद महेबुब (50, नालसाबपुरा) को गिरफ्तार किया. वहीं उसके फरार बेटे सैय्यद तनवीर सैय्यद अय्युब की फिलहाल सरगर्मी से तलाश की जा रही.
इस पूरे मामले को लेकर खोलापुरी गेट पुलिस स्टेशन की थानेदार सीमा दातालकर को निवेदन व शिकायत सौंपते हुए हिंदू हुंकार संगठन के अध्यक्ष सुधिर बोपुलकर द्वारा बताया गया था कि इससे पहले भी साबनपुरा परिसर स्थित एक कंटेनर से गौवंशीय बछडे का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है. परंतु इस मामले में किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं गौवंश हत्या और गौमांस विक्री प्रतिबंधित रहने के बावजूद कुछ विशेष इलाकों में धडल्ले के साथ गौवंश कटाई और गौमांस विक्री का काम हो रहा है. साथ ही निवेदन के जरीए पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप भी दिखाई गई. जिसके उपरांत पुलिस ने तुरंत ही मौके का मुआयना किया. जहां पर सैय्यद अय्युब के घर के सामने आंगन से गौमांस के टुकडे व अवशेष बरामद किए गए. साथ ही पंचनामे की कार्रवाई करने के उपरांत बीएनएस व प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए सैय्यद अय्युब को गिरफ्तार किया गया. वहीं मौके से फरार होने में कामयाब रहे उसके बेटे सैय्यद तनवीर की तलाश शुरू की गई. मामले में आगे की जांच जारी है.





