युवक के आत्महत्या प्रकरण में प्रेमिका पर मामला दर्ज

राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.29 – एक विवाहित युवक ने अपने विवाहबाह्य संबंधों के चलते प्रेमिका द्वारा शादी के लिए दबाव डालने और मानसिक रुप से परेशान किये जाने से त्रस्त होकर फांसी लगाकर 26 जुलाई को आत्महत्या कर ली. इस प्रकरण में मृतक के बडे भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया है. यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक स्थानीय बेलपुरा निवासी अभिजीत गोपाल डगर (24) नामक युवक ने राजापेठ थाने में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, उसका बडा भाई राज (26) यह अपने परिवार के साथ उपरी मंजिल पर रहता था. 26 जुलाई को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अभिजीत ने शिकायत में आरोप किया है कि, उसके भाई राज के आंचल नामक युवती से प्रेम संबंध थे. उस प्रेमिका ने राज पर शादी के लिए दबाव डालना और मानसिक रुप से परेशान करना शुरु किया था. इसी परेशानी के कारण राज ने आत्महत्या की. शिकायत के आधार पर राजापेठ पुलिस ने कथित प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया है.

Back to top button