सीबीआई का महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में छापा

यूको बैंक से 47.37 करोड की धोखाधडी का मामला

मुंबई /दि.16– सीबीआई ने बुधवार को यूको बैंक से जुडे 47.37 करोड रुपए की धोखाधडी मामले में बडी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने इस घोटाले के सिलसिले में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगणा और तमिलनाडू में कई स्थानों पर एकसाथ तलाशी अभियान चलाया.
यह कार्रवाई ज्यूपिटर बायो साइसेज लिमिटेड, उसके प्रबंध संचालक और कुछ अज्ञात लोकसेवकों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज मामले में की गई है. छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किये गये है. इनमें फंड डाइवर्जन से जुडे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी शामिल है. यूको बैंक हैदराबाद की शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने बैंक से के्रडिट सुविधा हासिल करने के लिए फर्जी और मनगढत प्रोफार्मा इनवॉइस पेश किये थे. जिससे बैंक को 47.37 करोड रुपए का नुकसान हुआ. यह मामला तेलंगना उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद 29 जून को दर्ज किया गया था.

 

Back to top button