14 को छत्रपति संभाजी महाराज जयंती मानवंदना कार्यक्रम

छ. संभाजी महाराज स्मारक समिति व शोध प्रतिष्ठान का आयोजन

* ख्यातनाम लोक गायक अवधुत गांधी की रेगी विशेष उपस्थिति
अमरावती/दि.11- स्वराज्य रक्षक, धर्मवीर, अप्रतिम योध्दा एवं हिंदवी स्वराज्य के द्बितीय छत्रपति संभाजी महाराज के 379 वे जन्मोत्सव निमित्त प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्रपति संभाजी महाराज जयंती उत्सव समिति व शोध प्रतिष्ठान (अमरावती) द्बारा मानवंदना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं. स्थानीय नवसारी रिंग रोड परिसर स्थित स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक संजय खोडके की अध्यक्षता के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि अमरावती निर्वाचन क्षेत्र की विधायक सुलभा खोडके तथा शिव-शंभु की अपने लोक गितों के जरिए ख्याती विषद करने हेतु पूरे महाराष्ट्र में विख्यात लोक गायक अवधुत गांधी उपस्थित रहेंगे.
इस आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक समिति व शोध प्रतिष्ठान (अमरावती) के यश खोडके ने बताया कि समाज की नई पीढी को छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास और उनकी शौर्यगाथा की जानकारी प्राप्त हो, इस प्रमुख उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आगामी 14 मई को शाम 7 बजे छत्रपति संभाजी महाराज के जन्ूमोत्सव पर मानवंदना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं. इस आयोजन को सफल बनाने हेतु ऋतुराज राउत, आकाश हिवसे, संकेत महल्ले, प्रमोद धनाडे, अभिमन्यू तायवाडे, मनीष पाटिल, बादल काले, अभिषेक हजारे, स्मीत माथुरकर, मयुर झांबानी, पियुष वसु, शुभम पारोदे, वैभव तिडके, जयेश सोनोने, सार्थक खोरगडे, प्रतिक डूकरे, संकेत बोके, अभिलाष नरोले, प्रथमेश गवई, सागर इंगले, उज्वल पांडे, सागर महल्ले, कपिल यादगिरे, निखिल रहाटे, प्रथमेश बोके, अर्जुन खडसे, अभिजीत वैद्य, संकेत अलसपुरे, अक्षय पलसकर, सचिन जवंजाल, रोहण तायडे, शिवराज पाटिल, अक्षय खापरकर, गौरव पडोले, पंकज खंडालकर, मनीष फाटे, तूषार पडोले, अदित्य निर्मल, सृजन तेलखडे, राहुल वाघ, प्रतीक पाटेकर, मनीष पेठे, गौतम बागडे, अमन गुडधे, वैभव वराले, वैभव तल्हार, तुषार पडोले, शुभम पांडे, राहुल कातडे, पंकज शर्मा, आदित्य गुप्ता, ऋषिकेश कुरलकर, श्रवण मोरे, रूद्रप्रतापसिंह ठाकूर, अंकित दहिकर, स्वराज रोडे, मानव गवई, गौरव अढाउ, हिमांशू गुप्ता, तेजस पोटे, सन्मित वानखडे, आदेश भोकरे, ऋत्विक कराडे, सर्वज्ञ बारबध्दे, ऋतुराज साबले, ऋषि गाडगे, प्रथम निकम, ओम बिजागरे, अनुराग वैराडे, अभिषेक इंगोले, पराग राउत, आदित्य काले, प्रज्वल काले, रूदेश म्हसतकर, देवांशू गाडेकर आदि प्रयासरत हैं.

Back to top button