विद्यार्थियों के समर्थन में शहर जिला कांग्रेस सडकों पर
मोदी सरकार का धिक्कार आंदोलन

* राहुल, प्रियंका की गिरफ्तारी का जोरदार विरोध
अमरावती/दि.23 – नीट पेपर लीक का विरोध करते हुए देश के शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र मांगने वाले आंदोलन में दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और अपने नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पीएम आवास के पास से गिरफ्तारी का शहर जिला कांग्रेस ने आज जयस्तंभ चौक पर महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन कर निषेध किया. धिक्कार आंदोलन का नेतृत्व शहर अध्यक्ष बबलू शेखावत, पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, पूर्व महापौर विलास इंगोले, स्वीकृत नगरसेवक अनिल अग्रवाल, महिला अध्यक्ष जयश्री वानखडे, मनोज भेले, अ. रफिक पत्रकार, डॉ. सोनाली देशमुख, पूर्व महापौर अशोक डोंगरे, नगरसेवक बल्लाभाई आदि ने किया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने तिरंगे झंडे लहराते हुए जयस्तंभ चौक से मार्च भी निकाला. प्रमुख मार्ग से गुजरते हुए मोदी सरकार का धिक्कार किया. दो रोज पहले राजधानी दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी सहित पार्टी के सभी सांसदों को डिटेन किया गया था. उसका धिक्कार करने के लिए कांग्रेस ने आज आंदोलन किया.
आंदोलन में बडी संख्या में कांग्रेसजनों ने जोश के साथ हिस्सा लिया. पार्टी ने नीट पेपर लीक के लिए मंत्री महोदय को जिम्मेदार बताते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. आज के आंदोलन में कांग्रेस के सभी नगरसेवकों, पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस ने सहभाग किया.उनमें स्वीकृत नगरसेवक अनिल अग्रवाल, महिला काँग्रेस अध्यक्षा जयश्री वानखडे, संजय वाघ, सलीम मिरावले, अशोक डोंगरे, अर्चना आत्राम, सुझाता अनिल झाडे, गुड्डू हमीद, मोहम्मद रेहान मोहम्मद यासीन उर्फ बल्ला भाई, प्रशांत महल्ले, संजय शिरभाते, फिरोज खान, सुरेश रतावा, राजश्री जढाले, मैथिली पाटील, वंदना थोरात, अनिला काझी, किरण चांदवडकर, शिरीन खान, जयश्री मरापे, अर्चना बोबडे, अपर्णा मेकेश्वर, संगीता तायडे, वंदना निरगुडे, मेघ ढबाले, संगीता गजबे, नीलिमा मोहोड, हाजी नजीर खान बी. के, सादिक शाह, अब्दुल रफिक पत्रकार, रोमिना मंटेरो, किरण साऊरकर, राजीव उर्फ मनोज भेले, अभिनंदन पेंढारी, सतीश गवई, अब्दुल रफिक पत्रकार, संजय बोबडे, प्रकाश पहुरकर, अक्षय नरगडे, महेश व्यास, डॉ. फिरोज खान, बी. टी. अंभोरे, विजय बर्वे, डॉ. मजहर अली, प्रमोद इंगोले, किशोर बोरकर, समीर जवंजाल, राहुल येवले, अनिकेत ढेंगले, वैभव देशमुख, संकेत कुलट, स्वराज पोटे, विजय वानखडे, गोपाल धर्माले, गजानन जाधव, रफीक भाई चिकूवाले, प्रदीप अरबट, राजाभाऊ हाडोले, नसीम खान पप्पू, खोजयामा खुर्रम, अश्फाक खान, दिनेश खोडके, श्रीधर पुरोहित, सोमेश्वर गौड, अनिल जोशी, अरुण बनारसे, नाना बारबुद्धे, विजय बर्वे, श्रीकांत नागरिकर, प्रदीप शेवतकर, शाफिउल्ला खान, निसार खान जे. के., गजानन खडसे, प्रा. अनिल देशमुख, आमिर शेख, शेख इस्रार आलम, अज्जु भाई ठेकदार, कलीम शाह, मोहम्मद निजाम, गजानन इंगोले, राजू मसराम, सय्यद निरोद्दीन, नरेंद्र तायडे, गणेश भोरे, सुरेंद्र देशमुख, अब्दुल रऊफ, शक्ती दीक्षित, डॉ. आबिद हुसैन, अमित गावंडे, बिलाल भाई, राहुल साबले, प्रीतमसिंह ठाकूर, रोशन पिठेकर, संदीप मानकर आदि का समावेश रहा.





