हज यात्रा आवेदन की तिथि बढाएं

सांसद बलवंत वानखडे की मंत्री महोदय से गुजारिश

अमरावती/दि.23 – हज यात्रा 2027 के ऑनलाइन आवेदन की तारीख 24 जुलाई से आगे बढाने का अनुरोध जिले के कांग्रेस सांसद बलवंत वानखडे ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से किया. उनके साथ सांसद डॉ. कल्याण काले, डॉ. शिवाजी कालगे और रवींद्र चव्हाण भी थे.
सांसद बलवंत वानखडे ने अल्पसंख्यंक कार्य मंत्री किरण रिजिजू को सौंपे निवेदन में कहा कि, कम से कम सप्ताहभर के लिए आवेदन की तिथि बढाई जानी चाहिए, अन्यथा हजारों इच्छुक हज यात्रा से वंचित रह सकते हैं. सांसद वानखडे ने निवेदन में यह भी कहा कि, देश के कई मुस्लिम बांधव विविध तांत्रिक, प्रशासकीय और व्यक्तिगत कारणों से आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सके. हज यात्रा मुस्लिम समाज के लिए पवित्र और जीवन की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा होती है. अत: एक सप्ताह के लिए तिथि बढाने का अनुरोध किया गया. बलवंत वानखडे ने बताया कि, मंत्री रिजिजू ने सकारात्मक निर्णय के संकेत दिए हैं.

Back to top button