11 वीं के प्रवेश प्रारंभ
पहला चरण सोमवार से

अमरावती/दि.9 – राज्य बोर्ड का कक्षा 10 वीं का परीक्षाफल घोषित होते ही कक्षा 11 वीं की केन्द्रीय पध्दति से आधारित प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. पहला चरण सोमवार 11 मई से शुरू होने जा रहा है. ऑनलाइन रूप से आवेदन करना होगा. प्राथमिकता वाले कनिष्ठ महाविद्यालय का आवेदन में उल्लेख आवश्यक है. शिक्षा विभाग आगामी 1 जुलाई से कक्षा 11 वीं का भी पाठयक्रम शुरू करने का इरादा रखता है. अत: 23-26 मई दौरान कक्षा 11 वीं के प्रवेश निश्चित हो जायेंगे. विद्यार्थियों को कॉलेजेस का अलाटमेंट कर दिया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि अमरावती में 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने स्टेट बोर्ड की 10 वीं की एक्जाम उत्तीर्ण की है. इसके अतिरिक्त सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के भी विद्यार्थी है. सभी के लिए जिले में विज्ञान, वाणिज्य, कला, एमसीवीसी की हजारों सीटें उपलब्ध रहने का दावा किया गया है. पहले तीन चरण नियमित होंगे. चौथा चरण ओपर टू ऑल रहेगा. लडकियों के लिए खास प्राथमिक फेरी रहेगी. राज्य शिक्षा संचालनालय में शून्य फेरी और नियमित कैप राउंड का टाइमटेबल जारी किया है. सोमवार 11 मई से आवेदन किए जा सकेंगे.
टाइमटेबल के अनुसार 14 मई को विद्यार्थियों की सर्वसाधारण मेरिट लिस्ट घोषित होगी. उल्लेखनीय है विद्यार्थियों को पसंदीदा क्रम में 10 महाविद्यालयों के नाम देने का अवसर रहेगा. पहली यादी के संशोधन पश्चात 20 मई को पहले चरण की रिक्त सीटों की सूची प्रसिध्द होगी. कॉलेजेस में 26-28 मई दौरान प्रवेश लेने होंगे. 29 मई को पहले चरण की रिक्त सीटें घोषित होगी. 30 मई को दूसरे चरण का टाइमटेबल जारी होगा.





