नाशिक के गंगा नगर में कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर

शहराध्यक्ष बबलू शेखावत हुए सहभागी

अमरावती /दि.27- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमिटी व गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नाशिक के गंगा नगर में सोमवार 24 अगस्त से किया गया है और यह शिविर 2 सितंबर तक चलेगा. इस शिविर में 100 से अधिक नवनियुक्त अध्यक्षों ने सहभाग लिया. जिसमें कांग्रेस शहराध्यक्ष बबलू शेखावत का भी समावेश है.
कांग्रेस पार्टी का संगठन अधिक सक्षम, गतिमान और जनता से जुडने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नवनियुक्त अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, प्रभावी नेतृत्व, राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन, नागरिकों से संवाद व कनेक्टीविटी, पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने, स्थानीय प्रश्नों पर जनआंदोलन खडा करने, सोशल मीडिया व आधुनिक संवाद माध्यम का प्रभावी इस्तेमाल, चुनाव व्यवस्थापन तथा पार्टी संगठन मजबूत करने के संदर्भ में विविध सत्रों में मार्गदर्शन किया जाएगा.
प्रशिक्षण शिविर का विशेष आकर्षण कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक दिन उपस्थित रहना रहेगा. राहुल गांधी से सीधे संवाद करने का अवसर तथा पार्टी के भविष्य का राजनीतिक सफर, संगठनात्मक मजबूती व जनता से प्रभावी तरीके से जुडने के संदर्भ में चर्चा करने का अवसर प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा. इस महत्वपूर्ण शिविर में कांग्रेस शहराध्यक्ष बबलू शेखावत भी सहभागी हुए है. यह शिविर 2 सितंबर तक चलेगा.

Back to top button