आंतर महाविद्यालयीन बास्केट बॉल स्पर्धा में डिसीपीई विजयी
जिएस टोपे कॉलेज चांदूर बाजार उपविजेता

कुर्हा/ दि. 5- श्रीराम शिक्षण संस्था धामणगांव रेलवे द्बारा संचालित स्थानीय कला व विज्ञान महाविद्यालय और संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में 26 से 28 सितंबर के दौरान आंतर महाविद्यालयीन बास्केट बॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन समारोह श्रीराम शिक्षण संस्था के सचिव घनश्याम मेश्राम की अध्यक्षता में व उद्घाटक कला व विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुनील आखरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में सुभाषराव देशमुख, प्राचार्य डॉ. अजय अभ्यंकर, डॉ. दिवाकर रूईकर उपस्थित थे. तीन दिवसीय इस स्पर्धा में विविध महाविद्यालयों की टीमों ने उत्स्फूर्त सहभाग लिया. स्पर्धा के अंतिम मुकाबले में डीसीपीई अमरावती की टीम उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विजेता पद हासिल किया. वहीं चांदूर बाजार स्थित जीएस टोम्पे कॉलेज की टीम उपविजेता रही.
स्पर्धा का समापन समारोह उत्साहपूर्व वातावरण में शहीद भगतसिंग सार्वजनिक वाचनालय के अध्यक्ष विवेक बिंड की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस समय थानेदार सरोदे, सौ. संगिता पवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे. स्पर्धा के सफल आयोजन में विशाल खोडसकर व धनंजय विटालकर ने योगदान दिया. स्पर्धा को सफल बनाने महाविद्यालय शारिरीक शिक्षण संचालक डॉ. उमेश राठी व कर्मचारी ,खिलाडी एवं विद्यार्थियों ने अथक प्रयास किए. कार्यक्रम का संचालन प्रा. रंजनसेन शेंडे ने किया एवं आभार गजानन बेहरे ने माना.





