जनगणना अधिकारी की मृत्यु
प्रदेश में अब तक 4 की गई जान

पुणे /दि.27- गर्मियों की छुट्टियों के बावजूद अध्यापकों के लिए शालाएं अभी शुरु है. उन्हें इस बार ग्रीष्म अवकाश में जनगणना का काम दिया गया है. आज पुणे-मुंबई मार्ग पर कान्हे फाटा पर जनगणना काम के लिए जा रही अध्यापिका दीपाली तांबे की दर्दनाक मृत्यु हो गई. राज्य में अब तक चार लोगों की जान चली गई, जब वे जनगणना के लिए जा रहे थे.
दुर्घटना के बारे में बताया गया कि, दीपाली तांबे की मोपेड को तेज रफ्तार डंपर ने कान्हे फाटा पर जोरदार टक्कर मारी. जिससे मौके पर ही दीपाली की जान चली गई. हादसे के बाद अध्यापक वर्ग तमतमा गया. उन्होंने प्रदर्शन करने की कोशिश की. वे प्रशासन से इस बारे में निवेदन देकर चर्चा करनेवाले है.