मनपा स्कूल में नए विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण

वडाली स्कूल का सराहनीय पहल

अमरावती/दि.22- अमरावती मनपा की स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में मनपा उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल क्रमांक 14, वडाली में कक्षा पहली में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए.
यह पहल पूरी तरह शिक्षकों के सहयोग और स्वखर्च से की गई. शिक्षकों ने स्वयं स्कूल बैग खरीदकर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को वितरित किए, ताकि बच्चों में स्कूल के प्रति आकर्षण बढ़े और उनके साथ-साथ अभिभावकों का उत्साह भी बढ़े. स्कूल के मुख्याध्यापक योगेश पखाले और शिक्षकगण के हाथों विद्यार्थियों को बैग वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

Back to top button