ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे के अड्डे पर छापा, तीन गिरफ्तार

5.60 लाख रुपए का माल जब्त

* क्राईम ब्रांच के दल की कार्रवाई
अमरावती /दि.22– शहर के क्राईम ब्रांच के दल ने फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में मिली जानकारी के आधार पर छापा मारकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर 5 लाख 60 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया है. सोमवार 20 अप्रैल की रात यह कार्रवाई की गई.
क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण को सोमवार की रात जानकारी मिली थी कि फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के राजुरा परिसर के एख मकान में आईपीएल के गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाईन सट्टा शुरू है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में क्राईण ब्रांच के दल ने संबंधित स्थल पर छापा मारकर वहां मौजूद आरोपी यह मोबाईल और लैपटॉप के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खेलते रहते रंगेहाथ दबोचे गए. पुलिस ने शहर के अंबा का्रलोनी निवासी महेश सुरेश पाटकर (34), वरूड तहसील के आमनेर निवासी अभिजीत अरूण पेटकर (36) और बडनेरा निवासी सागर रामकृष्ण निंबर्ते (36) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इश छापे में 5 लाख 60 हजार रुपए का माल जब्त किया. इसमें प्रमुख रुप से 3.50 लाख रुपए के 9 मोबाईल व दो लैपटॉप समेत सट्टे के आंकडे उतारनेवाला रजिस्टर व कागजपत्र का समावेश है. यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में क्राईण ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में पीएसआई गजानन सोनुने, हेड कांस्टेबल दीपक सुंदरकर, सुनील लासुरकर, जहीर शेख, सचीन बहाले, सूरज चव्हाण, साजीक रायलीवाले, योगेश पवार और अतुल संभे के दल ने की.

* मुख्य सूत्रधार की तलाश
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने फाईन ईएक्ससीएच नामक आईडी यवतमाल के रितेश जोशी से लिया था. जबकि सट्टे का उतारा पुणे के गणेश उर्फ परेश मोहन भूत उर्फ अग्रवाल के पास दिया जा रहा था. पुलिस प्रशासन की तरफ से अब इफ दोनों मुख्य सूत्रधारों की तलाश की जा रही है. जांच के मुताबिक यह आरोपी किसी भी तरह का शासकीय टैक्स अदा न करते हुए अथङ्घा कोई अनुमति या लाईसेंस न लेते अवैध ऍप के जरिए शासन के साथ जालसाजी कर रहे थे. इस प्रकरण में फ्रेजरपुरा पुलिस थआने में मामला दर्ज किया गया है.

Back to top button