ऑनलाईन बुकींग के बाद भी नही मिल रहा गैस सिलेंडर

डिलेवरी चार्ज लेने के बावजूद गोदाम पर बुला रही एजेंसिया

अमरावती/दि.21– शहर के पश्चिम क्षेत्र में रसोई गैस की कृत्रिम किल्लत के बीच अब गैस एजेंसियो की नई मनमानी सामने आ रही हैं. जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी हैं. समाजसेवी इमरान खान ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकींग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा हैं.
इमरान खान ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से कहा कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी 5 दिनों तक कोई डिलीवरी नहीं होती. इसके बाद उपभोक्ताओं को एजेंसी कार्यालय बुलाकर पैसे जमा करवाकर उसकी रसीद दी जाती हैं. हैरान की बात यह है कि रसीद देने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं किया जाता की सिलेंडर आखिर कितने दिनों में मिलेगी. स्थिति यही तक सीमित नहीं हैं. यदि उपभोक्ता जल्दी सिलेंडर की मांग करती है तो उसे सीधे तपोवन स्थित गोदाम से सिलेंडर उठाने के लिए कहा जाता है. जबकि बुकींग के समय ही उपभोक्ता से डिलीवरी चार्ज लिया जाता है. ऐसे में गोदाम जाकर सिलेंडर लाना उपभोक्ता के साथ सीधा अन्याय माना जा रहा हैं. विशेषज्ञों के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी ना करना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सेवा में कमी की श्रेणी में आता हैं. ऐसे मामलो में उपभोक्ता अदालत द्बारा गैस एजेंसियों पर आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता हैं, ऐसा दावा इमरान खान ने किया.

* आंदोलन की दी चेतावनी
इमरान खान ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से कहा की कई उपभोक्ताओं ने संबंधित गैस एजेंसियों से शिकायत की, लेकिन कई ठोस समाधान नहीं मिला. नियमो को ताक पर रखकर एजेंसिया मनमाने तरीके से कामकाज कर रहे हैं. समाजसेवी इमरान खान ने जिलाधीश आशीष येरेकर से शिकायत कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की हैं. इमरान खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नागरिकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे.

Back to top button