अमरावती मनपा को 10 लाख का अवार्ड
सीएम के हस्ते आयुक्त वर्षा लढ्ढा का सम्मान

* कूलरूफ के कल्पनाशील प्रोजेक्ट का कमाल
अमरावती/ दि.21- सामान्य प्रशासन विभाग अंतर्गत विशेष पुरस्कार श्रेणी में आज मुंबई में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती महानगर पालिका को कूल रूफ के कल्पनाशील प्रोजेक्ट हेतु 10 लाख रुपए का पहला अवार्ड देकर सम्मानित किया. मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने मुख्यमंत्री के हस्ते आज मुंबई के सह्याद्री राज्य अतिथि गृह में हुए कार्यक्रम में अवार्ड प्राप्त किया. अन्य मनपा अधिकारी इस समय उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक की कल्पना से कूलरूफ प्रोजेक्ट लागू किया गया. भवनों के मंजूरी हेतु कूलरूफ व्यवस्था अनिवार्य करने का निर्णय महापालिका ने आयुक्त सौम्या शर्मा की कल्पना से लागू किया. इसका उद्देश्य अमरावती शहर की गर्मी के एहसास को कम करने का हैं. जिससे राज्यस्तर पर इस निर्णय की सराहना हुई. आज स्वयं मुख्यमंत्री ने महापालिका को गौरवान्वित किया. राजीव गांधी प्रशासकीय गति मानता अभियान व स्पर्धा के पुरस्कार समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा सुनेत्रा पवार, मंत्री मंगलप्रभात लोढा, मुंबई की महापौर रीतू तावडे, विधायक श्रीकांत भारतीय, मुख्यसचिव राजेश अग्रवाल और सचिव पंकज कुमार की प्रमुख उपस्थिति रही.





