डॉ. हेमंत देशमुख राकांपा शरद पवार गुट के प्रदेश सचिव पद पर

पूर्व मंत्री डॉ. अनिल देशमुख ने सौंपा नियुक्ति पत्र

अमरावती/दि.13 राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) गुट के प्रदेश सचिव पद पर अमरावती शहर जिलाध्यक्ष प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख की नियुक्ति की गई है. उन्हें इस आशय का नियुक्ति पत्र पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सौंपा और पार्टी का संगठन संपूर्ण राज्य में अधिक सक्षम तथा प्रभावी करने की दृष्टि से यह नियुक्ति बहुत ही महत्वपूर्ण है, ऐसी राय व्यक्त की.
डॉ. हेमंत देशमुख ने शहर जिलाध्यक्ष के तौर पर कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करना, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडना, विभिन्न सामाजिक तथा राजकीय प्रश्नों पर प्रभावी भूमिका व्यक्त करना, साथ ही पार्टी के विचारों को जनसामान्यों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास करने का उल्लेखनीय कार्य किया है. उनके इन कार्यो की दखल लेकर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शशीकांत देशमुख ने उनकी प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति किए जाने की घोषणा की है और इस संदर्भ में अधिकृत नियुक्ति पत्र जारी किया गया है. यह नियुक्ति पत्र वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के हाथों पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें प्रदान किया गया.
बैठक में पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि, डॉ. हेमंत देशमुख ने अमरावती शहर में पार्टी संगठन को निर्माण करने के लिए लगातार प्रयास किए है. उनके नेतृत्व गुणों का, संगठन कौशल का तथा कार्यकर्ताओं के साथ रहनेवाले समन्वय का लाभ अब संपूर्ण राज्य के पार्टी संगठन को मिलनेवाला है, इसलिए प्रदेश सचिव के तौर पर उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पार्टी के लिए निश्चित ही मौलिक साबित होगी, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया. विश्राम गृह में संपन्न हुई बैठक में पूर्व मंत्री अनिल देशमुख सहित हर्षवर्धन देशमुख, शरद तसरे, गणेश रॉय, अनिल जलमकर, रमेश बंग, भास्कर ठाकरे, राजीव जामठे उपस्थित थे.
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने भी प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख की ओर से संपूर्ण राज्य में पार्टी संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी योगदान मिलेगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया. आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव तथा अन्य राजकीय घटनाओं की पार्श्वभूमि पर उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस नियुक्ति के प्रति प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, प्रदेशाध्यक्ष शशीकांत शिंदे, वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख सहित पार्टी के ज्येष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि, पार्टी द्वारा दर्शाया गया विश्वास को सार्थक साबित कर संपूर्ण राज्य में संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए इमानदारी से तथा पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे. प्रदेश सचिव पद पर उनकी नियुक्ति होने पर उनका अभिनंदन किया जा रहा है.

Back to top button