एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरे पर, महीने में दूसरी बार दिल्ली दौरा
शिवसेना की बैठक और सांसदों के साथ मंथन, चर्चाओं का बाजार गर्म

मुंबई/दि. 8 – महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों से एक बेहद बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. शिवसेना के सर्वेसर्वा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक बार फिर अचानक दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं. उनके इस दौरे के कारण मुंबई से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हालांकि वे शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं, लेकिन इस दौरे के पीछे महज ’बैठक’ के अलावा किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है. प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, शिंदे केवल कुछ घंटों के लिए नहीं, बल्कि अगले दो दिनों तक राजधानी में ही रुकने वाले हैं. इसलिए महाराष्ट्र की सत्ता के समीकरणों में कोई नया बदलाव होगा क्या? इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
* क्या है शिंदे का दिल्ली एजेंडा?
शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी – दिल्ली में होने वाली शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रणनीति तय करने के लिए एकनाथ शिंदे उपस्थित रहेंगे.
10 जून की महाबैठक – आगामी 10 जून को होने वाली एनडीए की अत्यंत महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में भी शिंदे शामिल होंगे. इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी.
सांसदों के साथ मंथन – राजधानी में रहकर शिंदे अपने सभी सांसदों से संवाद करेंगे और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे.