इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप से महंगा हुआ पासपोर्ट!
नॉर्मल में 1 हजार रूपये, तत्काल में 1500 रूपये की वृध्दि, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

नागपुर/दि.28– अगर आप पढाई, नोकरी या घूमने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे है, तो अब आपको अपनी जेब थोडी ज्यादा ढीली करनी होगी. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 के तहत एक नया सर्कुलर जारी कर पासपोर्ट की फीस में बडी बढोतरी कर दी है.
विशेषज्ञों के अनुसार, फीस बढने का मुख्य कारण देश में नई पासपोर्ट का चलन शुरू होना है. हालांकि वर्ष 2024 से ही ई-पासपोर्ट जारी होने शुरू हो गए है. जिनकी निर्माण लागत पुराने पारंपारिक पासपोर्ट के मुकाबले काफी अधिक है. इस नए पासपोर्ट में एक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप लगी होती है. जिसमें आवेदक का बायोमीट्रिक डाटा, डिजिटल हस्ताक्षर और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है. इस हाई-टेक तकनीक के कारण पासपोर्ट की नकल या फर्जीवाडा करना असंभव हो जाता है और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया भी बेहद तेज और सुगम हो जाती है. इसी अतिरिक्त लागत को संतुलिक करने के लिए सरकार द्वारा शुल्क बढाने का निर्णय लिया गया है.
इसके तहत नॉर्मल पासपोर्ट की फीस में 1 हजार रूपये और तत्काल पासपोर्ट की फीस में 1500 रूपये का इजाफा किया गया है. विभाग के अनुसार नई दरें आगामी 1 जुलाई या उसके बाद किए जाने वाले सभी आवेदनों पर लागू होगी. मंत्रालय के मुताबिक आखिरी बार पासपोर्ट की फीस साल 2012 में बढाई गई थी. तब 36 पेज के नॉर्मल पासपोर्ट की फीस 1 हजार से बढाकर 1500 रूपये की गई थी. अब पूरे 14 साल बाद यह बदलाव किया गया है. पासपोर्ट के अलावा विभाग से जारी किए जाने वाले अन्य सभी तरह के पूरक दस्तावेजों और सेवाओं के शुल्क में भी बढोतरी की गई है.
* नागरिकता के प्रमाण पर नई बहस शुरू
इस फीस वृध्दि के बीच सरकार के एक ताजा बयान ने देश में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, इसे नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता. सरकार के इस रूख के बाद यह सवाल गंभीर रूप से उठने लगे है कि यदि पासपोर्ट जैसा कडे पुलिस वेरिफिकेशन के बाद बनने वाला दस्तावेज भी नागरिकता का अंतिम सबूत नहीं है, तो भारत में ऐसा कौन सा वैध दस्तावेज है जो पूर्ण रूप से नागरिकता को प्रमाणित करता है.
* अब कितनी लगेगी फीस?
पासपोर्ट मौजुदा फीस नई फीस कुल वृध्दि
नॉर्मल (36 पेज) 1500 रू. 2500 रु. 1000 रू.
तत्काल (36 पेज) 3500 रू. 500 रु. 1500 रू.
नॉर्मल (60 पेज) 2000 रू. 3500 रु. 1500 रू.
तत्काल (60 पेज) 4000 रू. 6000 रु. 2000 रू.